अर्धवार्षिक परीक्षा में कमजोर प्रदर्शन 36 प्राचार्य, BEO और BRCC को कारण बताओ नोटिस, गैरहाजिर प्रिसिपल के खिलाफ हुई सख्त कार्यवाही

Show cause notice issued to 36 principals, BEO and BRCC for poor performance in half-yearly examination, strict action taken against absent principals

अर्धवार्षिक परीक्षा में कमजोर प्रदर्शन 36 प्राचार्य, BEO और BRCC को कारण बताओ नोटिस, गैरहाजिर प्रिसिपल के खिलाफ हुई सख्त कार्यवाही

भिलाई आईटीआई का आकस्मिक निरीक्षण, गैरहजिर प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी

रायपुर : संचालक, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार ऋतुराज रघुवंशी ने सुबह 9:30 बजे भिलाई स्थित आदर्श औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था का औचक निरीक्षण किया. संस्थान के प्राचार्य टी.के. सातपुते, निरीक्षण के समय गैरहाजिर पाए गए. हाजिरी रजिस्टर में उनके दस्तखत दर्ज नहीं थे. इसके अलावा संस्थान के अन्य कर्मचारियों दुर्गा साहू (सहायक वर्ग-3) और विवेक राठौर (सहायक ग्रेड-3) के भी हाजिरी दर्ज नहीं पाई गई. उनके नाम के सामने अवकाश प्रविष्टि या अन्य किसी तरह की सूचना भी उपलब्ध नहीं थी.
संचालक ऋतुराज रघुवंशी ने कर्तव्य के प्रति घोर उपेक्षा और अनुशासनहीनता की वजह से प्राचार्य टी.के. सातपुते को कारण बताओ नीतिस जारी की गई. उनसे तीन दिनों के भीतर जवाब मांगा गया है. निरीक्षण के दौरान संचालक रघुवंशी ने संस्थान में प्रशिक्षण की गुणवत्ता, कर्मचारियों की उपस्थिति और संस्थान के समुचित प्रबंधन को सुनिश्चित करने के निर्देश दिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

अर्धवार्षिक परीक्षा में कमजोर प्रदर्शन 36 प्राचार्य, BEO और BRCC को कारण बताओ नोटिस

गरियाबंद : कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने जिला पंचायत के सभागार में गौरव गरियाबंद अभियान अंतर्गत जिले के सभी हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल के अर्द्धवार्षिक परीक्षा परिणाम के बारे में सभी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, प्राचार्यो, बीआरसीसी की विस्तृत समीक्षा बैठक ली. उन्होंने बैठक में स्कूलवार अर्द्धवार्षिक परीक्षा के परिणाम की समीक्षा की.
कलेक्टर ने खराब परीक्षा परिणाम वाले स्कूलों के प्राचार्यो पर कड़ी नाराजगी जताई. उन्होंने टीडी हायर सेकेण्डरी स्कूल फिंगेश्वर के संस्था प्रमुख को फौरन हटाने का निर्देश दिया. साथ ही 36 स्कूलों के संस्था प्रमुखों को कारण बताओ नोटिस और दो-दो वेतन वृद्धि रोकने के भी निर्देश दिया.
मॉनिटरिंग में गंभीरता नहीं बरतने वाले फिंगेश्वर के बीईओ एवं बीआरसी को भी कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिया. कलेक्टर ने कहा कि बोर्ड परीक्षा में शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम हासिल करने और उच्च शिक्षा गुणवत्ता के मकसद से गौरव गरियाबंद अभियान चलाया जा रहा है. यह अभियान कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के शत प्रतिशत सफलता हासिल करने के लिए विशेष कार्य योजना है.
उन्होंने कहा कि इस साल पिछले साल के मुकाबले और ज्यादा मेहनत करते हुए सभी स्कूलों में शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम हासिल करने के लिए प्राचार्य और शिक्षक गंभीरतापूर्वक ज्यादा कोशिश करें. बोर्ड परीक्षा में अच्छे रिजल्ट के लिए बीईओं, बीआरसी तथा प्राचार्य शिक्षक एवं बच्चों की रेगुलर हाजिरी सुनिश्चित करें.
कलेक्टर ने सभी बीईओ और बीआरसी को अर्द्धवार्षिक परीक्षा में सी एवं डी ग्रेड वाले स्कूलों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया. कलेक्टर ने स्कूली विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम बेहतर बनाने के लिए संस्था प्रमुखों और शिक्षकों को मुख्यालय में निवास करने और निर्धारित समय में स्कूल आने के निर्देश दिया.
उन्होंने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि जिन विषय शिक्षकों का परीक्षा परिणाम खराब आएगा. ऐसे शिक्षकों को चिन्हांकित कर उनके खिलाफ सख्ती के साथ कार्यवाही की जाएगी. इसी तरह जिन स्कूलों के रिजल्ट खराब आएगा. ऐसे संस्था प्रमुखों के खिलाफ भी कड़ी कार्यवाही करने के लिए शासन को पत्र भेजा जाएगा.
कलेक्टर ने बैठक में कहा कि हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल की परीक्षा मार्च के पहले हफ्ते से शुरु होगी. इसके लिए पाठ्यक्रम के मुताबिक शिक्षकों द्वारा बच्चों को लगातार मार्गदर्शन करे और जिले में शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम सुनिश्चित करे. जिला प्रशासन द्वारा बोर्ड परीक्षा के बेहतर परिणाम लाने के लिए विषय विशेषज्ञ शिक्षकों के द्वारा प्रश्न बैंक का ब्लूप्रिंट तैयार कर सभी प्राचार्य को प्रश्न बैंक दिया गया है. जिसके आधार पर विषय शिक्षक बच्चों को तैयारी कराएं. जिससे प्री बोर्ड की तैयारी आसानी से किया जा सकता है. स्कूल में कमजोर बच्चों के लिए विशेष क्लास लगाकर पढ़ाये. कलेक्टर ने हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल के अर्द्धवार्षिक परीक्षा में जिन स्कूलों का परीक्षा परिणाम डी ग्रेड रहा.
ऐसे 36 स्कूलों के प्राचार्यो को कारण बताओ नोटिस जारी करने और दो-दो वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिया. इनमें शासकीय स्कूल छिंदौला के संस्था प्रमुख तृप्ति शामिम, नागाबुड़ा के जावेद खान, बिन्द्रानवागढ़ के खिलावन साहू, बकली के एम.एल. यदु, सड़क परसुली के फिबीयोला लकड़ा, कौंदकेरा के एमआर रात्रे, फिंगेश्वर के शिवसिंह कंवर, लोहझर के टी सी देवांगन, पीपरछेड़ी के जी एल नायक, नहरगांव के संजय शुक्ला, गुण्डरदेही के कमल सिंह ध्रुव, बासीन के पुष्पराज बाघमारे, बोरीद के पीताम्बर ध्रुव, दुल्ला के पीएल धृतलहरे, पसौद के नरेन्द्र कुमार यदु, धुमा के वर्षा नेताम, परसदाजोशी के दिनेश श्रीवास, पोंड की एम कुजुर, पंक्तियां के अजित साहू, सिर्रीकला के ओमप्रकाश सिन्हा, रानीपरतेवा के बसंत कुमार यदु, सिवनी की ज्योत्सना दास, भसेरा के टीआर नेताम, गरियाबंद की अल्का दानी, सांकरा की एन नरवरे, पेंड्रा की भावना, करचाली के कमल साहू, बरोंडा के रीता अग्रवाल, राजिम के दिलराम ध्रुव, बेंदकुरा के अतुल, खुटेरी की याचना जोशी, पाटसिवनी के दिनेश टंडन, एवं हाई स्कूल जेंजरा के राकेश कुमार वर्मा, किरवई के बंसत कुमार साहू, कोपरा निरंजन तिवारी, छुरा एनसी साहू शामिल है.
इसी तरह अर्द्धवार्षिक परीक्षा में जिन स्कूलों का परीक्षा परिणाम ए ग्रेड रहा, ऐसे स्कूलों के संस्था प्रमुखों को प्रशस्ती पत्र देने के निर्देश दिये। इनमें शासकीय कन्या विद्यालय देवभोग, शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल गोपालपुर, शासकीय हाईस्कूल बजाड़ी, शासकीय हाईस्कूल गायडबरी, मरदाकला, धौराकोट, जोबा, माड़ागांव, डुमरबहल, सेजेस फिंगेश्वर, खरीपथरा, लाटापारा, सकड़ा, देहारगुड़ा, मदनपुर, झरियाबाहरा, सेजेस मैनपुर हरदी, कुल्हाड़ीघाट, सेजेस छुरा, कोचवाय, धुरवागुड़ी एवं शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल बिजली के संस्था प्रमुख शामिल है
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI