नगर पंचायत परिसीमन को भाजपा नेताओं ने ठहराया गलत, लगाई आपत्ति, जनता और जनप्रतिनिधियों को विश्वास में नहीं लेने का लगाया आरोप
BJP leaders considered Nagar Panchayat delimitation wrong raised objection accused of not taking the public and public representatives into confidence
गरियाबंद : गरियाबंद जिला में देवभोग नगर पंचायत के अधिसूचना जारी होने के बाद वार्डों का परिसीमन कर प्रकाशन भी हो गया किया गया. परिसीमन पर आज तक दावा आपत्ति पेश करना था. कहीं वार्ड के नाम को लेकर वार्डवासियों ने आपत्ति लगाई है. तो कहीं परिसीमन में अपने मोहल्ले के दो या दो से ज्यादा भागों में बंटवारे को लैकर भी वार्डों के मतदाता काफी नाराज हैं.
वहीं परिसीमन को लेकर मण्डल देवभोग के कार्यकर्ता ने नौ बिन्दुओं पर आपत्तियां लगाई है और एसडीएम को पेश किये गए आवेदन में जनता और जनप्रतिनिधियों के मौजूदगी में नये सिरे से परिसीमन कराने की मांग की है. वहीं भाजपा मण्डल के कार्यकर्ताओं ने आपत्ति के लिये पेश आवेदन की कॉपी कलेक्टर निर्वाचन शाखा और प्रभारी मंत्री को भेजा.
भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जिन नौ बिन्दुओं को आधार मानकर वार्ड परिसीमन पर आपत्ति जताई है. उसमें से परिसीमन के समय स्थानीय प्रशासन ने मतदाता और जनप्रतिनिधियों को विश्वास में नहीं लिया. परिसीमन के लिये मुनादी या प्रचार प्रसार नहीं किया गया.
वहीं ग्राम पंचायत के लिये हुये परिसीमन को भौगोलिक दृष्टीकोण से होना बताकर वार्डों को सुविधा के मुताबिक पंचायत की तरह रखने का दावा किया है. दावा आपत्ति के लिये एसडीएम कार्यालय दर्जन भर से ज्यादा कार्यकर्ता पहुंचे.
राजापारा निवासी होरी लाल साहू के परिवार को सड़क पार एपीजे अब्दुल कलाम वार्ड 10 में जोड़े जाने से नाराज कार्यकर्ताओं ने गहरी आपत्ति जताई है. एसडीएम टीएल बैठक में होने की वजह से भाजपा कार्यकर्ताओं ने आपत्ति को निर्वाचन शाखा में दिया है. परिसीमन को लेकर ना ही मतदाता खुश हैं और ना ही जनप्रतिनिधि संतुष्ट हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



