ट्यूशन पढ़ाने वाला शिक्षक आठवीं कक्षा की छात्रा से एक साल तक करता रहा अश्लील हरकत, आरोपी श्रवण कुमार गिरफ्तार
Tuition teacher kept doing obscene acts with eighth class student for a year accused Shravan Kumar arrested
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपी शिक्षक कक्षा आठवीं के छात्र को ट्यूशन पढ़ता था. इस दौरान वह अश्लील हरकत एक साल से करता रहा और इसकी शिकायत करने पर बच्ची को जान से मारने की धमकी दी थी.
मिली जानकारी के मुताबिक 30 नवम्बर 2024 को प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी नाबालिग लड़की जो कक्षा 8वीं की छात्रा है. उसको ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक श्रवण कुमार यादव ने करीब 1 साल से अश्लील हरकत और छेड़छाड़ किया और घर वाले को बताने पर जान से मारने की धमकी दिया.
इस रिपोर्ट पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया. इस मामले की जांच के दौरान मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी कोनी नवीन कुमार देवांगन द्वारा पुलिस टीम भेज कर घेराबंदी कर आरोपी श्रवण कुमार यादव पिता छेदी प्रसाद यादव उम्र 39 साल साकिन बरहवांटोला महाराजगंज धुंधली (उत्तर प्रदेश) हाल मुकाम रिवर व्यू कॉलोनी कोनी थाना कोनी जिला बिलासपुर को गिरफ्तार कर विधिवत् कार्यवाही कर जेल भेजा गया.
आरोपी
श्रवण कुमार यादव उम्र 39 साल, पिता छेदी प्रसाद यादव, निवासी बरहवांटोला, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश (वर्तमान पता: रिवर व्यू कॉलोनी, कोनी, बिलासपुर)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



