स्कूल में पढ़ने वाली नाबालिग बच्ची का अपहरण!, इलाके में फैली सनसनी, तलाश में जुटी पुलिस, परिजनों ने जताई स्कूली छात्र द्वारा अगवा करने की आशंका

Kidnapping of a minor girl studying in school, sensation spread in the area, police engaged in search, family members expressed fear of kidnapping by school student

स्कूल में पढ़ने वाली नाबालिग बच्ची का अपहरण!, इलाके में फैली सनसनी, तलाश में जुटी पुलिस, परिजनों ने जताई स्कूली छात्र द्वारा अगवा करने की आशंका

गोबरा नवापारा/रायपुर : एक स्कूली बच्ची के अपहरण का मामला सामने आया है. परिजनों ने इसकी रिपोर्ट गोबरा नवापारा थाने में दर्ज कराई है. पुलिस मोबाइल लोकेशन के आधार पर मासूम की तलाश कर रही है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक मासूम के स्कूल में पढ़ने वाला एक छात्र भी गायब बताया जा रहा है. हालांकि उसके परिजनों ने इसकी कोई रिपोर्ट थाने में दर्ज नहीं कराई है.
अपहरण हुई छात्रा के परिजनों ने ऐसी आशंका व्यक्त की है कि उक्त स्कूली छात्र ने ही उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया होगा. हालांकि पुलिस ने इस मामले में अपहरण का मामला दर्ज कर नाबालिग की तलाश शुरु कर दी है.
गोबरा नवापारा थाने के टीआई के मुताबिक परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने 137(2)-BNS के तहत दर्ज कर लिया है और मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसकी तलाश में जुट गए है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI