स्कूल से घर जा रहे 6वीं के छात्र को डंपर ने मारी ठोकर, मौके पर मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर किया चक्काजाम
A 6th grade student was hit by a dumper while returning home from school, the innocent child died a painful death on the spot, angry villagers blocked the road by placing the body on the road
दुर्ग : दुर्ग जिले में तेज रफ्तार डंपर ने छठवीं क्लास में पढ़ने वाले स्कूली छात्र को ठोकर मारा दी. इस हादसे में स्कूली छात्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, यह मामला मामला दुर्ग जिले के मोहन्दी गांव का है.
मिली जानकारी के मुताबिक छात्र साइकिल में सवार होकर स्कूल से घर जा रहा था. तभी डंपर नम्बर CG04 JC 5306 ने उसे टक्कर मार दी. हादसे में छात्र बुरी तरह घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
इस हादसे के बाद से आक्रोशित ग्रामीणों ने बच्चे के शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया. ग्ग्रामीण उचित मुआवजा देने की मांग करते रहे. मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी देर तक उन्हें समझाइश दी. जिसके बाद वह सड़क से हटे, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



