नौकरानी ने की चोरी, महिला दुर्गेश्वरी वर्मा, भाई हरिशंकर कश्यप और सोनार विनोद सोनी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद
Maid committed theft, woman Durgeshwari Verma, brother Harishankar Kashyap and goldsmith Vinod Soni arrested, goods worth lakhs recovered
बिलासपुर : बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र में एक महिला ने जिस घर में काम किया. वहीं जेवरात और नगदी पर हाथ साफ कर दिया. पुलिस ने सजगता दिखाते हुए एफआईआर दर्ज होने के चंद घंटों के भीतर महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का पूरा सामान बरामद कर लिया है. 18 जून को आसमां कॉलोनी निवासी रजनी सिंह ने सकरी थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उनके घर की अलमारी से सोने की चेन, मंगलसूत्र, कान की बाली और 11 हजार रुपये नकद, कुल 2.09 लाख रुपये की संपत्ति चोरी हो गई है. घटना की जानकारी 17 जून को अलमारी चेक करने पर लगी.
पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर सकरी पुलिस ने जांच शुरु की. एएसपी राजेन्द्र जायसवाल और सीएसपी निमितेश सिंह परिहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रदीप आर्य ने टीम बनाकर आरोपियों की तलाश शुरु की. जांच में सबसे पहले रजनी सिंह के घर में काम करने वाली नौकरानी दुर्गेश्वरी वर्मा उम्र 23 साल से पूछताछ की गई. शुरुआत में उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की. लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने गहने चुराने की बात कबूल कर ली.
दुर्गेश्वरी ने बताया कि उसने अपने भाई हरिशंकर कश्यप उम्र 25 साल की मदद से जेवर विनोद सोनी उम्र 62 साल के सुनार को बेचे थे. जो मुंगेली जिले के लालपुर थाना अंतर्गत ग्राम मोहतरा का निवासी है.
पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से कुल ₹2,01,931 की संपत्ति बरामद की. आरोपियों के खिलाफ धारा 305(A), 317(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया और अदालत में पेश किया गया. जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया.
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप आर्य के साथ सउनि राजकुमार वस्त्रकार, मप्रआर मालती तिवारी, आरक्षक मोहम्मद अफाक खान, रुपेश कौशिक और मआर कीर्तन पोर्ते की अहम भूमिका रही.
गिरफ्तार आरोपी –
01-दुर्गेश्वरी वर्मा पति प्रमोद वर्मा उम्र 23 साल साकिन अटल आवास सकरी थाना सकरी जिला बिलासपुर
02-हरिशंकर कश्यप पिता सालिक राम कश्यप उम्र 25 साल साकिन अटल आवास सकरी थाना सकरी जिला बिलासपुर
03-विनोद सोनी पिता स्व कन्हैया लाल सोनी उम्र 62 साल निवासी ग्राम मोहतरा कुर्मी थाना लालपुर जिला मुंगेली
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



