लोन लेकर ट्रैक्टर खरीदने वाले ग्रामीण से श्रीराम फायनेंस कंपनी के फील्ड मैनजर ने की धोखाधड़ी, रकम लेकर नही चुकाया लोन, अब पहुंचा सलाखों के पीछे
Shriram Finance Companys field manager cheated a villager who bought a tractor on loan took the money but did not repay the loan now he is behind bars
नैला-जांजगीर : जांजगीर जिला में ट्रैक्टर का लोन किस्त पटाने के नाम से लाखों रुपये लेकर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी फील्ड ऑफिसर ने पूरा पैसा लेकर फर्जी लोन क्लोजर के दस्तावेज़ दिए थे. शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उसके खिलाफ धारा 420, 467, 468 भादवि के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया. मामला कोतवाली थाना के ग्राम मडवा का है.
पुलिस से मिली जानकारी से मुताबिक प्रार्थिया श्रीमती अच्छेमति साहू निवासी मडवा थाना जांजगीर ने फाइनेंस सुविधा लेकर ट्रेक्टर वाहन खरीदी थी. जिसको श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड जांजगीर शाखा से फायनेंस कराया था. जिसकी लोन की किस्त के वसुली के लिए श्रीराम फायनेंस लिमिटेड जांजगीर के फील्ड ऑफिसर राहुल यादव द्वारा किस्त के पैसे लेने प्रार्थिया के घर आया करता था.
आरोपी राहुल यादव द्वारा प्रार्थिया के घर जाकर बोला कि माह फरवरी 2023 में 1,56,000/ रुपये पटा दोगे तो लोन क्लोज हो जाएगा. तब आरोपी के झांसे में आकर प्रार्थिया द्वारा लोन के ब्याज में छूट मिलेगा और लोन क्लोज हो जाएगा सोचकर 4 फरवरी 2023 को आरोपी राहुल यादव को 90,000/रुपये दी थी. कुछ दिन बाद आरोपी राहूल यादव उसके घर आया और कम्पनी का क्लोज रिपोर्ट दिखाया और बोला कि आपके नाम से 1,58,000/ रूपया पटा दिया हूं और बाकी रकम मुझे 20 फरवरी 2023 के पहले पटा देना. तब यह दो-दो हजार के तीन किस्त में 6000/ रुपया और 14 फरवरी 2023 को 57,000/ रुपया, 17 फरवरी 2023 को 3000 रुपये लोन की रकम आरोपी राहूल यादव को दिया गया. जिस पर रकम पूरा देने के बाद आरोपी द्वारा पावती और लोन क्लोजर लेटर 6 फरवरी 2023 का दिया और बोला कि लोन क्लोज हो गया है. कंपनी का एनओ.सी. 1 महीने में डाक के जरिए आएगा.
13 मई 2023 को श्रीराम फायनेंस लिमिटेड जांजगीर के द्वारा एक लेटर मिला जिसमें श्रीमती अच्छेमति साहू के लोन खाते में 33,500/ रुपये ही जमा होना और बाकी 78,252/- बकाया होना लिखा था. तब प्रार्थिया ने आरोपी राहुल यादव को कॉल किया तो उसने फोन नहीं उठाया. तो श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड जांजगीर शाखा में जाकर पता किया तो पता चला कि आरोपी राहुल यादव द्वारा लोन खाते पर 33,500/ रुपया ही जमा किया है. जिसका 78,525/रु बाकी बचा हुआ है. आरोपी राहुल यादव वर्तमान में श्रीराम फाइनेंस में काम नहीं कर रहा है. बाकी लोन किस्त को पटाना होगा.
तब प्रार्थिया को एहसास हुआ कि आरोपी राहूल यादव के द्वारा झांसे में लेकर इससे लोन का रकम लेकर बैंक में जमा न कर खुद लेकर और फर्जी लोन क्लोजर रिपोर्ट श्री राम फाइनेंस का सील लगा हुआ बनाकर धोखाधड़ी किया है.
धोखाधड़ी जैसे मामले की गंभीरता को लेते हुए आरोपी को घटना के बारे में पूछताछ कर बयान लिया गया. जो प्रार्थिया अच्छेमति साहू के नाम से लोन का किस्त रकम को लेना और लोन के रकम में 33,000/ रुपये को कंपनी में जमा किया और बाकी बचे रकम को अपने उपयोग में खर्च कर लिया हूं और फर्जी क्लोजर रिपोर्ट देना अपना जुर्म कबुल किये जाने से आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर 28 सितम्बर 2024 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



