घर के अंदर मिली महिला समेत दो बच्चों की लाश, इलाके में फैली सनसनी, हत्या या आत्महत्या? गुत्थी सुलझा रही पुलिस

Dead bodies of two children including a woman were found inside the house, sensation spread in the area, murder or suicide? Police is solving the mystery

घर के अंदर मिली महिला समेत दो बच्चों की लाश, इलाके में फैली सनसनी, हत्या या आत्महत्या? गुत्थी सुलझा रही पुलिस

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक घर के अंदर तीन लोगों की सड़ी-गली लाशें मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतकों में एक महिला और उसकी दो बेटियां शामिल हैं। पुलिस फिलहाल हत्या या आत्महत्या की आशंका के बीच जांच में जुटी है. यह मामला छाल थाना क्षेत्र के कीदा गांव का है.
मिली जानकारी के मुताबिक रायगढ़ जिले के कीदा गांव में पिछले दो दिनों से एक घर बंद पड़ा था और वहां से तेज बदबू आ रही थी. आसपास के लोगों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को खबर दी. मौके पर पहुंची छाल थाना पुलिस ने जब घर का दरवाजा तोड़ा. तो भीतर का नजारा चौंका देने वाला था.
पलंग पर पड़ी थीं तीनों की लाशें
पुलिस को पलंग पर महिला और दो बच्चियों की लाशें मिली. जो बुरी तरह सड़ चुकी थी. शवों की पहचान सुकांती साहू उम्र 35 साल और युगल साहू 15 साल, प्राची साहू 12 साल के रुप में की गई है. फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया. जिन्होंने सबूत जुटाकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.
हत्या या आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
फिलहाल यह साफ नहीं है कि मामला हत्या का है या सामूहिक आत्महत्या का है. पुलिस ने घर को सील कर दिया है और परिजनों, पड़ोसियों और अन्य जानकारों से पूछताछ कर रही है. प्रारंभिक जांच में जहर खाने या दम घुटने की आशंका भी जताई जा रही है. लेकिन अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ साफ हो पाएगी.
इलाके में दहशत
घटना से गांव में खौफ और दुख का माहौल है. महिला का पति महेन्द्र साहू रोजी मजदूरी का कम करता है और बीते सोमवार से वह काम करने बाहर गया हुआ था. घटना की जानकारी मिलने के बाद वह आज गांव लौटा है. आर्थिक परेशानियों की बातें भी चर्चा में हैं. पुलिस हर एंगल से मामले की गहन जांच कर रही है.
जांच पूरी होने तक यह साफ नहीं है कि यह घिनौनी साजिश थी या निराशा में उठाया गया खौफनाक कदम.. रायगढ़ पुलिस का कहना है कि वे जल्द ही इस रहस्यमयी मौत की सच्चाई सामने लाएंगे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB