डैम में मछली पकड़ने गया था युवक, जाल में पैर फसने से हुई मौत, गांव में मचा हड़कंप, परिवार में पसरा मातम, पुलिस कर रही मामले की जांच

A young man had gone fishing in the dam, died after his leg got stuck in the net, there was a commotion in the village, there was mourning in the family, police is investigating the case.

डैम में मछली पकड़ने गया था युवक, जाल में पैर फसने से हुई मौत, गांव में मचा हड़कंप, परिवार में पसरा मातम, पुलिस कर रही मामले की जांच

अंबिकापुर : लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुंवरपुर बांध में मछली मारने के दौरान पानी में डूबने से 45 साल के व्यक्ति की मौत हो गई. अचानक हुए हादसे से परिवार में मातम पसर गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 23 फरवरी दिन रविवार को आनंद बरवा पिता बलदेव बरवा उम्र 45 साल ग्राम कटिंदा गोरेया घुटरापारा थाना लखनपुर निवासी रोजाना की तरह 4 बजे सुबह कुंवरपुर बांध में मछली फसाने के लिए जाल लगाता था.
23 फरवरी को सुबह 4 बजे भोर में घर से बांध में मछली फसाने के लिए जाल डाला था. जिसे निकालने 4 बजे सुबह गया हुआ था. सुबह 8 बजे तक वह घर वापस नहीं लौटा इसके बाद उसका बेटा चंद्र बरवा और सोनू बरवा बांध की तरफ देखने गए. बांध के किनारे टायर का ट्यूब पड़ा मिला. इसके बाद बांध में डाले गए जाल को खींचकर बाहर खींचने पर आनंद बरवा का पैर जाल में फंसा हुआ था और पानी में आनंद भरवा डूबा था.
बांध से आनंद बरवा को बाहर निकाल कर घर ले जाया गया और उसकी सेकाई किया जा रहा था. तब तक आनंद बरवा की मौत हो चुकी थी. घटना की खबर किशन बरवा द्वारा लखनपुर पुलिस को दी गई. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सुपुर्द किया तथा मर्ग कायम करते हुए मामले की जांच की जा रही है.
प्रथम दृष्टया यह मामला मछली मारने के दौरान पैर में जाल फंसने से पानी में डूबने से मौत होना मालूम हो रहा है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI