दो बाइक की टक्कर के बाद ट्रक से कुचलकर मौके पर ही एक की कटकर मौत, दूसरा घायल अस्पताल में भर्ती, तेज रफ्तार बना हादसे की वजह
After the collision of two bikes, one died on the spot after being crushed by a truck, the other one was injured and admitted to the hospital, high speed was the reason for the accident.
खरसिया : चोढा चौक के पास तेज रफ्तार दो बाइकों के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई. जिससे सड़क पर दर्दनाक मंजर देखने को मिला. टक्कर इतनी भयानक थी कि एक बाइक सवार दूर छिटक गया. जबकि दूसरा तेज रफ्तार में ट्रक से जा टकराया. ट्रक से टक्कर के चलते उसके सिर का हिस्सा कट गया और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई.
हादसे की खबर मिलते ही खरसिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची. आरक्षक बिशॉप सिंह ने अपनी टीम के साथ घायलों को अस्पताल पहुंचाया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच जारी है. हादसे की वजह का पता लगाने के लिए चश्मदीदों से पूछताछ की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
रायगढ़ : रायगढ़ जिला में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई. वहीं बाईक सवार दो युवक भी घायल हो गए. घटना के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जूट गई है। घटना खरसिया थाना क्षेत्र की है.
मिली जाकारी के मुताबिक जैजेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गुच्छकुलिया का रहने वाला संजीव उरावं 32 साल अपनी बाईक पर सवार होकर रायगढ़ किसी कार्यक्रम में शामिल होने आया था. सुबह तकरीब 10 बजे वह अपनी बाईक से खरसिया के पानीपाथर के पास पहुंचा था कि पीछे से आ रही ट्रक के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उसे जबरदस्त ठोकर मार दिया. इससे वह गिर गया और उसका सिर ट्रक के पहिए के नीचे आ गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई.
वहीं इस घटना से ट्रक भी अनियंत्रित हो गया और सामने से आ रहे बाईक सवार दो युवकों से टकरा गया. इससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद आसपास के लोगों की काफी भीड़ इक्ट्ठा हो गई. ऐसे में मामले की जानकारी खरसिया पुलिस को दी गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



