राइस मिल की नर्सरी में पेड़ से लटका मिला अज्ञात युवक का शव, मौके पर जुटी भीड़, इलाके में फैली सनसनी, पहचान और जांच में जुटी पुलिस

Body of unidentified young man found hanging from a tree in a rice mill's nursery; crowd gathers at the scene, causing a stir in the area; police working on identification and investigation.

राइस मिल की नर्सरी में पेड़ से लटका मिला अज्ञात युवक का शव, मौके पर जुटी भीड़, इलाके में फैली सनसनी, पहचान और जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग/चरोदा : दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के चरोदा इलाके में सोमवार को एक नर्सरी परिसर में युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. घटना की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई. खबर पर जीआरपी चरोदा पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी. 
मिली जानकारी के मुताबिक चरोदा स्थित नर्सरी में काम पर पहुंचे राइस मिल के मजदूरों ने पेड़ से लटका युवक का शव देखा. इसके बाद उन्होंने फौरन स्थानीय पार्षद और जीआरपी चरोदा पुलिस को इसकी खबर दी.
मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को नीचे उतरवाया और पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस उसकी शिनाख्त के प्रयास में जुटी है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है.
पुलिस का कहना है कि युवक की मौत किन हालात में हुई. इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा. फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच जारी है.
​घटना के बाद से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं. पुलिस ने लोगों से अपील किया कि अगर उन्हें युवक के बारे में कोई जानकारी हो, तो वे फौरन पुरानी भिलाई या जीआरपी थाने को खबर करें. मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?