छत्तीसगढ़ में जंगल के रास्ते गौवंश तस्करी का खेल, 12 गौ-वंश मुक्त, पुलिस ने एक आरोपी तस्कर लड्डू राउत गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

Chhattisgarh: Cow smuggling through the forest, 12 cattle rescued; police arrest accused smuggler Laddu Raut and send him behind bars.

छत्तीसगढ़ में जंगल के रास्ते गौवंश तस्करी का खेल, 12 गौ-वंश मुक्त, पुलिस ने एक आरोपी तस्कर लड्डू राउत गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

जशपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर में पुलिस ने 12 नग गौवंश को बरामद किया है. मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया. यह कार्रवाई थाना फरसाबहार क्षेत्र के ग्राम बनगांव में की गई.
मिली जानकारी के मुताबिक 3 मई 2026 को मुखबिर से खबर मिली कि एक व्यक्ति जंगल के रास्ते गौवंशों को पैदल उड़ीसा की तरफ़ ले जा रहा है. खबर मिलने के बाद फरसाबहार पुलिस ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की. पुलिस ने मौके से 12 नग गौवंशों को बरामद करते हुए आरोपी लड्डू राउत उम्र 56 साल निवासी ग्राम खरहागुड़ा, थाना बागबहार, जिला जशपुर को हिरासत में लिया.
पूछताछ के दौरान आरोपी गौवंशों से संबंधित कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका. थाना फरसाबहार में आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6 और 10 के तहत जुर्म दर्ज कर जांच शुरू की गई. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ग्राम साईं टांगर टोली के एक व्यक्ति के कहने पर गौवंशों को बनडेगा होते हुए उड़ीसा ले जा रहा था.
पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति की पहचान कर ली है और उसकी तलाश जारी है. पुलिस ने पुख्ता सबूत मिलने पर आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया.
आरोपी
लड्डू राउत उम्र 56 साल निवासी ग्राम खरहागुड़ा, थाना बागबहार, जिला जशपुर (छ.ग)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t