बुजुर्ग पत्नी को जहर पिलाकर हत्या की साजिश नाकाम, इलाके में फैली सनसनी, चरित्र शंका में दिया वारदात को अंजाम, 65 वर्षीय आरोपी पति रामरतन गिरफ्तार

A plot to murder an elderly wife by poisoning her failed, causing a sensation in the area, the crime was committed due to suspicion of her character, and the 65-year-old accused husband, Ramratan, was arrested.

बुजुर्ग पत्नी को जहर पिलाकर हत्या की साजिश नाकाम, इलाके में फैली सनसनी, चरित्र शंका में दिया वारदात को अंजाम, 65 वर्षीय आरोपी पति रामरतन गिरफ्तार

बिलासपुर/सीपत : बिलासपुर जिला के सीपत थाना क्षेत्र में पत्नी पर चरित्र शंका के चलते हत्या की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम मचखंडा निवासी प्रार्थिया ने 4 मई 2026 को थाना सीपत में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका पति रामरतन सूर्यवंशी 65 साल उस पर चरित्र पर शक करता था और आए दिन मारपीट व विवाद करता था. 8 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 8 बजे आरोपी ने घर में चूहों की समस्या बताकर पत्नी से चूहा मारने की दवा मंगवाई. प्रार्थिया द्वारा दवा लाने के बाद आरोपी उसे कुमीहा खार की तरफ़ लकड़ी लाने के बहाने ले गया. जहां उसने जबरदस्ती चूहा मारने की दवा पिला दी.
दवा के असर से महिला बेहोश हो गई, जिसे परिजनों द्वारा उपचार के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया. करीब तीन दिन बाद होश में आने पर उसने पूरी घटना अपने बेटे को बताई. पीड़िता ने स्पष्ट रूप से आरोप लगाया कि आरोपी पति ने उसकी हत्या करने की नीयत से यह कृत्य किया था. समय पर इलाज नहीं मिलने पर उसकी मौत भी हो सकती थी.
इस शिकायत के आधार पर थाना सीपत में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई. थाना प्रभारी के निर्देशन में टीम गठित कर आरोपी की तलाश की गई और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. जहां उसने जुर्म कबूल कर लिया. पुलिस ने आरोपी रामरतन सूर्यवंशी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पहले भी हत्या और मारपीट के मामले दर्ज हैं. मामले की जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t