छत्तीसगढ़ में स्कूल से सरकारी टीचर गायब, हर्बल लाइफ में काम कर रहा शिक्षक!, सरकारी वेतन से हो रही मौज, फिर भी शिक्षा विभाग मौन!

Government teachers are missing from schools in Chhattisgarh, working at Herbal Life! Enjoying their government salaries, yet the education department remains silent!

छत्तीसगढ़ में स्कूल से सरकारी टीचर गायब, हर्बल लाइफ में काम कर रहा शिक्षक!, सरकारी वेतन से हो रही मौज, फिर भी शिक्षा विभाग मौन!

रायगढ़ : रायगढ़ जिले के लैलूंगा ब्लॉक से शिक्षा व्यवस्था को कटघरे में खड़ा करने वाली एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाली खबर सामने आई है. मुकडेगा स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल में पदस्थ एक शिक्षक के लंबे समय से स्कूल से नदारद रहने का मामला उजागर हुआ है. जिससे छात्रों का भविष्य सवालों में घिरता नजर आ रहा है.
मिली जानकारी के मुताबिक शिक्षक जमसंवत पैंकरा जुलाई 2024 से लेकर अब तक स्कूल में नियमित रुप से उपस्थित नहीं हुए हैं. आरोप है कि शासकीय शिक्षक होते हुए भी वे निजी संस्था हर्बल लाइफ में काम कर रहे हैं. जो सरकारी सेवा नियमों का खुला उल्लंघन माना जाता है.
विद्यालय के प्राचार्य का कहना है कि संबंधित शिक्षक लंबे समय से स्कूल नहीं आ रहे हैं. जिससे पढ़ाई की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है. छात्रों की कक्षाएं प्रभावित हो रही हैं और शैक्षणिक कार्य में लगातार बाधाएं आ रही हैं. प्राचार्य द्वारा कई बार उच्च अधिकारियों को इस बारे में खबर दी गई. लेकिन हैरानी की बात यह है कि अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है.
इस पूरे मामले पर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी से सवाल किया गया, तो उनका कहना है कि अभी तक उनके पास कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं हुई है. हालांकि उन्होंने यह भी साफ़ किया कि अगर जांच में यह प्रमाणित होता है कि कोई शिक्षक अध्यापन कार्य छोड़कर निजी संस्था में कार्य कर रहा है. तो नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी.
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या शिक्षा विभाग इस मामले में जल्द कार्रवाई करेगा या फिर नियमों को ताक पर रखकर एक शिक्षक यूं ही स्कूल से गैरहाजिर रहकर छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करता रहेगा?
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB