छत्तीसगढ़ के बालिका आश्रम में फैली बिमारी, 5वीं कक्षा की छात्रा की मौत, कई अस्पताल में भर्ती, फूड प्वाइजनिंग बनी वजह, मची अफरा-तफरी
Disease spread in Chhattisgarhs Balika Ashram 5th class student died many admitted to hospital food poisoning became the reason
बस्तर : छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के एक आश्रम में बीमारी से एक बालिका की मौत हो गई. मामला जगदलपुर जिला मुख्यालय से 45 किलोमीटर दूर बकावंड ब्लॉक के कोलावन बालिका आश्रम का है. जहां मौसमी बीमारी फैल गई. इस बीमारी की चपेट में आने से आश्रम की एक 5वीं कक्षा की छात्रा अंजना कश्यप की मौत हो गई. जिसके बाद आश्रम में अफरा-तफरी मच गई.
बताया जा रहा है कि फूड प्वाइजनिंग की वजह से छात्रा की तबीयत बिगड़ गई थी. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. वहीं 10 बच्चियां बीमार हैं. जिनका इलाज आयुष केंद्र में किया जा रहा है. इन सभी का मलेरिया, डेंगू का टेस्ट कराया. लेकिन इसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है.
बताया जा रहा है कि कोलावल स्थित बालिका आश्रम में पढ़ने वाले बच्चों को दो दिन पहले से तेज बुखार व सिर में दर्द होने की शिकायत कर रहे थे. रविवार की शाम से अचानक से आठ से 10 बच्चे बीमार हो गए. इस बीमारी की चपेट में आने से पाथरी गांव की 5वीं कक्षा की छात्रा की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि फूड प्वाइजनिंग की वजह से छात्रा की जान गई है. पुलिस ने इस घटना पर मर्ग कायम कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है.
ये बच्चे हुए है रेफर
बताया जा रहा है कि बीमार बच्चों को पहले पीएचसी कोलावल लाया गया, जहाँ से उन्हें बेहतर उपचार के लिए जगदलपुर भेज दिया गया, ऐसे बच्चों में मनीषा कश्यप 6 साल, संतोषी कश्यप 10 साल, संगीता 9 साल, फलिता 8 साल, संध्या बघेल 7 साल, दीपिका 8 साल, अनिता कश्यप 8 साल, ललिता नेताम 8 साल, हेमबति कश्यप 10 साल, मनमती नेताम 8 साल शामिल हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



