छत्तीसगढ़ में ब्रेक फेल होने से बड़ा सड़क हादसा, ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, फिर नीचे गिरे 3 लोगों कुचला, सभी की दर्दनाक मौत

A major road accident occurred in Chhattisgarh due to brake failure. A truck collided with a pickup truck, then crushed three people who fell down, resulting in a painful death.

छत्तीसगढ़ में ब्रेक फेल होने से बड़ा सड़क हादसा, ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, फिर नीचे गिरे 3 लोगों कुचला, सभी की दर्दनाक मौत

बस्तर : बस्तर संभाग मुख्याल के जिला बस्तर अंतर्गत कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में आज मंगलवार को बड़ी सड़क दुर्घटना हो ग़ई. राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर पीछे से आ रहे एक ट्रक ने पिकअप वाहन को जबरदस्त टक्कर मारी। इस हादसे में पिकअप वाहन में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे की खबर पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरु किया. यह मामला दरभा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक पिकअप वाहन पखनार के साप्ताहिक बाजार की तरफ जा रहा था. इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक का ब्रेक फेल हो गया. जिससे ट्रक सीधे पिकअप वाहन से जा टकराया। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं ट्रक का अगला हिस्सा भी बुरी तरह टूट गया, हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन के केबिन में फंस गया.
इस हादसे की खबर मिलने पर दरभा पुलिस मौके पर पहुंची। कटर मशीन की मदद से ट्रक चालक को निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया गया.
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग ने बताया कि दोनों वाहन एक ही दिशा में चल रहे थे. पिकअप आगे थी और ट्रक पीछे से आ रहा था. ब्रेक फेल होने के कारण ट्रक पिकअप से टकरा गया. इस हादसे में पिकअप सवार तीन लोगों की मौत हुई है. हादसे के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर जाम की हालत बन गई. पुलिस यातायात बहाल किया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t