वर्दी पर लगा दाग! अपनी ही कार से गांजा सप्लाई करने निकला पुलिसवाला, पुलिस ने एक नाबालिग समेत आरक्षक को दबोचा, मादक पदार्थ बरामद
A stain on the uniform! A policeman was found in his own car trying to supply marijuana. Police arrested the constable and a minor, and recovered the drugs.
जांजगीर-चाम्पा : जिस पुलिस की जिम्मेदारी कानून तोड़ने वालों को पकड़ने की होती है. वही जब कानून तोड़ते पकड़ा जाए तो सनसनी फैलना तय है. ऐसा ही चौंकाने वाला मामला जांजगीर-चाम्पा जिले से सामने आया है. जहां एक आरक्षक अपनी ही कार से गांजा सप्लाई करने निकला था. लेकिन शिवरीनारायण पुलिस ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया.
शिवरीनारायण पुलिस ने 15 किलो 700 ग्राम गांजा की अवैध बिक्री और परिवहन करते हुए मुख्य आरोपी आरक्षक चंद्रशेखर साहू और उसके साथ मौजूद एक नाबालिग बालक को गिरफ्तार किया है. आरोपी आरक्षक वर्तमान में महासमुंद जिले में पदस्थ बताया जा रहा है.
मुखबिर से खबर मिली थी कि एक कार में दो युवक गांजा लेकर बिक्री के लिए जा रहे हैं. खबर मिलते ही शिवरीनारायण पुलिस ने इलाके में घेराबंदी की और संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली. जैसे ही कार की तलाशी ली गई. पुलिस भी हैरान रह गई. कार से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ. जिसके बाद दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया है.
मुख्य आरोपी आरक्षक चंद्रशेखर साहू को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है. वहीं नाबालिग बालक को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है. गांजा परिवहन में इस्तेमाल की गई कार को भी जब्त कर लिया गया है.
इस पूरे मामले ने पुलिस विभाग की छवि पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. वर्दी में रहकर नशे के कारोबार में शामिल होना न सिर्फ कानून, बल्कि जनता के भरोसे के साथ भी खुला धोखा माना जा रहा है. अब जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने में जुटी हैं कि क्या आरोपी आरक्षक पहले भी ऐसे मामलों में शामिल रहा है? और क्या इस नेटवर्क में और लोग भी जुड़े हैं?
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



