गाय के साथ आधी रात में 50 साल के अधेड़ ने किया दुष्कर्म, फरार आरोपी आशीष मिश्रा गिरफ्तार, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद
A 50 year old man raped a cow at midnight absconding accused Ashish Mishra arrested incident captured in CCTV camera
रायपुर : राजधानी से हैरान आकर देने वाला मामला सामने आ रहा है. यहां एक अधेड़ ने बेजुबान जानवर के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. इस मामले में आरोपी अधेड़ के खिलाफ पुरानी बस्ती थाने में एफआईआर दर्ज की गई है. आरोपी आशीष मिश्रा के खिलाफ पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है. वहीं इस हैवानियत की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक हनुमान वाटिका भाठागांव रायपुर निवासी प्रार्थिया ने पुरानी बस्ती थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत की. जिसमे उसने बताया कि 31 अगस्त की रात 3:50 बजे से 3.55 बजे के बीच प्रार्थिया के घर के सामने आशीष मिश्रा नाम का व्यक्ति जो अवधपुरी भाठागांव का रहने वाला है. उसने एक गाय के साथ दुष्कर्म किया है. इस दौरान प्रार्थिया घर में पढ़ाई कर रही थी. घर में लगे CCTV कैमरा लगा है. जो चालू था. टीव्ही में कैमरा डिस्प्ले हो रहा था. जिसमे एक अधेड़ उम्र का आदमी सफेद रंग की गाय के साथ कुकर्म कर रहा था. जिसकी जानकारी प्रार्थिया ने अपने माता-पिता को दी. जिसके बाद आरोपी को पकड़ने गए लेकिन वह मौके से भाग निकला.
पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी. तभी प्रार्थिया के परिजनों ने आरोपी को स्कूटी से जाते हुए देखा और इसकी जानकारी पुलिस को दी. जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 50 साल के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जल्द ही मामले में पुलिस खुलासा करेगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



