मड़ई के दौरान मारपीट पर उतरे युवक, मेला में हुड़दंग करने वाले 8 असामाजिक तत्व गिरफ्तार, एसडीएम कोर्ट से जेल वारंट जारी

Youths engaged in violence during the fair, 8 anti-social elements who created ruckus in the fair were arrested, jail warrant issued from SDM court.

मड़ई के दौरान मारपीट पर उतरे युवक, मेला में हुड़दंग करने वाले 8 असामाजिक तत्व गिरफ्तार, एसडीएम कोर्ट से जेल वारंट जारी

रायपुर : मड़ई मेला और सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने वाले 8 असामाजिक तत्वों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. घटना तिल्दा-नेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम भुरसुदा, तुलसी और कुंदरु की है, जहां मेले के दौरान कुछ युवकों द्वारा जबरन विवाद और मारपीट किए जाने की खबर पुलिस को मिली थी.
पुलिस के मुताबिक खबर मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और समझाइश देने का प्रयास किया। लेकिन आरोपी उग्र होकर झगड़े पर आमादा हो गए. हालात को बिगड़ता देख पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए सभी को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों को एसडीएम न्यायालय तिल्दा-नेवरा में पेश किया गया. जहां से जेल वारंट जारी कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
गिरफ्तार आरोपी
तुलसी यादव उम्र 22 साल निवासी अशोक नगर बिलासपुर
गणेश यादव उम्र 19 साल निवासी अशोक नगर बिलासपुर
दुष्यंत निषाद उम्र 19 साल निवासी ग्राम टंडवा, थाना तिल्दा-नेवरा
अश्वनी यादव उम्र 19 साल निवासी ग्राम भुरसुदा, थाना तिल्दा-नेवरा
रवि यादव उम्र 23 साल निवासी ग्राम तुलसी, जिला रायपुर
संजय वर्मा उम्र 23 साल निवासी ग्राम ताराशिव, जिला रायपुर
कमलेश यदु उम्र 23 साल निवासी वार्ड नम्बर 2, ग्राम कुंदरु
जीत राम यदु उम्र 26 साल निवासी वार्ड नम्बर 2 ग्राम कुंदरु
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB