रायपुर में अज्ञात युवक की मिली लाश, टेकारी गांव के राहगीरों ने खार में देखा शव, हत्या की आशंका; जांच में जुटी पुलिस, इलाके में दहशत का माहौल
The body of an unidentified youth was found in Raipur. Passersby from Tekari village spotted the body in the creek, suspecting murder; police are investigating, and panic grips the area.
रायपुर : रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र के टेकारी गांव के पास स्थित खार में सोमवार को एक अज्ञात युवक का शव मिला है. राहगीरों की नजर शव पर पड़ते ही मामले की खबर पुलिस को दी गई. जिसके बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
मिली जानकारी के मुताबिक टेकारी गांव के ग्रामीणों ने खेत की तरफ जाने के दौरान एक युवक का शव पड़ा देखा. शव की हालत संदिग्ध होने की वजह से फौरन इसकी खबर पुलिस को दी गई. ग्रामीणों के मुताबिक इलाके में इस तरह की घटना पहली बार सामने आई है. जिससे लोगों में चिंता का माहौल है.
खबर मिलते ही विधानसभा थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू की. मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया. विशेषज्ञों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक सबूत इकठ्ठा किया.
पुलिस की शुरुआती जांच में शव दो से तीन दिन पुराना लग रहा है. शव की हालत को देखते हुए मौत संदिग्ध लग रही है. जिसके चलते हत्या की आशंका से भी इंकार नहीं किया जा रहा है.
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है. आसपास के गांवों, थानों में दर्ज गुमशुदगी और लापता व्यक्तियों की जानकारी खंगाली जा रही है. ताकि शव की शिनाख्त हो सके.
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. अधिकारियों का कहना है कि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा.
विधानसभा थाना प्रभारी शिवेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि, टेकारी गांव के पास अज्ञात शव मिलने की खबर पर पुलिस और एफएसएल टीम ने जांच शुरू कर दी है. फिलहाल हत्या, हादसा और अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है. पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



