इंसाफ की गुहार लगाने न्यायालय पहुंचा भालू!, दो दिनों तक परिसर डाला डेरा, हमला कर एक सुरक्षाकर्मी को किया घायल, दहशत में गांव के लोग

The bear reached the court seeking justice camped in the premises for two days attacked and injured a security guard villagers in panic

इंसाफ की गुहार लगाने न्यायालय पहुंचा भालू!, दो दिनों तक परिसर डाला डेरा, हमला कर एक सुरक्षाकर्मी को किया घायल, दहशत में गांव के लोग

कांकेर : कांकेर के जिला न्यायालय परिषर में एक बार फिर भालू घुस आया. बीते दिन भी भालू न्यायालय परिसर में घुसा था जो रात में भाग निकला. लेकिन सुबह होते ही भालू फिर से लौट आया. जिसने एक वनकर्मी को घायल कर दिया. न्यायालय परिसर के भीतर दो दिनों से भालू ने ढेरा डाल रखा है. भालू की मौजूदगी के चलते यहां पहुंचने वाले लोगों में दहशत है.
जिला मुख्यालय कांकेर में जंगली जानवरों का आतंक लगातार बना हुआ है. आए दिन भालू, तेंदुआ जैसे जंगली जीव रिहायसी इलाको में पहुंच रहे हैं. भोजन-पानी की तलाश में भटकते यह जंगली जानवर लोगों पर हमले कर रहे हैं. जिला न्यायालय परिसर में घुसे भालू ने एक वनकर्मी पर हमला कर घायल कर दिया. गनीमत रही कि अन्य मौजूद वनकर्मियों ने भालू को खदेड़ कर भगाया. नहीं तो कोई अप्रिय घटना हो सकती थी.
वहीं दो दिनों से परिसर के भीतर भालू के मौजूद होने से लोगों में दहशत का माहौल है. वहीं न्यायालय परिसर के ठीक सामने कलेक्ट्रेट सहित कई विभागों के दफ्तर हैं. ऐसे रिहायशी ​इलाके में जबरन भालू ने डेरा डालकर रखा है. ऐसे में न्यायालय आने वाले लोगों में डर बना हुआ है. लेकिन भालू है कि हटने का नाम नहीं ले रहा है. लोगों ने कहा ऐसा लग रहा है जैसे ये भालू कटते हुए जंगलों और उनके रहवासी इलाकों में मानव जाति का कब्जा होने को लेकर इंसाफ की गुहार लगाने कोर्ट पहुंचा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb