हॉस्टल में 11 साल की आदिवासी लड़की से रेप, गर्भवती हुई तो खुला राज, मचा हंगामा, 2 साथी छात्रों पर लगा आरोप, जांच में जुटी पुलिस

11 year old tribal girl raped in hostel, secret revealed when she became pregnant, created ruckus, 2 fellow students accused, police engaged in investigation

हॉस्टल में 11 साल की आदिवासी लड़की से रेप, गर्भवती हुई तो खुला राज, मचा हंगामा, 2 साथी छात्रों पर लगा आरोप, जांच में जुटी पुलिस

बलरामपुर : छत्तीसगढ़ में बलरामपुर जिले से आदिवासी बालिका छात्रावास में 11 साल की छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है. मामले का खुलासा पीड़ित छात्रा की तबियत खराब होने पर हुआ है. वही पीड़िता ने स्कूल में पढ़ने वाले 2 सहयोगी छात्रों पर रेप का आरोप लगाया है. यह पूरा मामला बलरामपुर जिले के करौंधा थाना क्षेत्र का है.
एएसपी विश्वदीपक त्रिपाठी ने की घटना की पुष्टि है. पुलिस के मुताबिक स्वास्थ्य परीक्षण में मासूम की गर्भवती होने की पुष्टि हुई है. देर रात पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI