छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, 2 महिलाओं और 1 पुरुष की मौके पर ही मौत, 25 से ज्यादा घायल, अस्पताल में भर्ती, इलाज जारी

Tragic accident in Chhattisgarh: Pickup vehicle overturned, killing two women and one man on the spot, with more than 25 injured and hospitalized. Treatment ongoing.

छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, 2 महिलाओं और 1 पुरुष की मौके पर ही मौत, 25 से ज्यादा घायल, अस्पताल में भर्ती, इलाज जारी

नारायणपुर : छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए. हादसा नारायणपुर–ओरछा मुख्य मार्ग पर ग्राम झारा घाटी के पास हुआ. जहां एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से पलट गई. बताया जा रहा है कि पिकअप में 30 से ज्यादा लोग सवार थे.
बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन में 30 से ज्यादा लोग सवार थे. हादसे में 2 महिलाओं और 1 पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. खबर मिलते ही 108 संजीवनी एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल नारायणपुर में भर्ती कराया गया. जहां उनका इलाज जारी है.
जानकारी के मुताबिक पिकअप वाहन का इस्तेमाल सवारी ढोने के लिए किया जा रहा था. जबकि इस तरह के वाहनों में यात्रियों को ले जाना नियमों के खिलाफ है. इससे पहले भी इस तरह के वाहनों से कई हादसे हो चुके हैं. लेकिन इसके बावजूद पिकअप संचालक अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB