स्वास्थ्य विभाग की घोर लापरवाही, शिविर में ऑपरेशन के बाद आंखों की रोशनी खो बैठे 9 मरीज, मरीजों को मेकाहारा में अस्पताल में कराया गया भर्ती

Gross negligence on the part of the Health Department; nine patients lost their eyesight after surgery at the camp; they were admitted to Mekara Hospital.

स्वास्थ्य विभाग की घोर लापरवाही, शिविर में ऑपरेशन के बाद आंखों की रोशनी खो बैठे 9 मरीज, मरीजों को मेकाहारा में अस्पताल में कराया गया भर्ती

बीजापुर : बीजापुर में स्वास्थ्य विभाग की घोर लापरवाही का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां 24 अक्टूबर को हुए नेत्र ऑपरेशन के बाद नौ मरीजों की आंखों में गंभीर दिक्कतें उत्पन्न हो गई. कुछ मरीजों की आंखों की रोशनी तक चली गई. जिसके बाद आनन-फानन में सभी को रायपुर के डॉ. आंबेडकर अस्पताल रेफर किया गया जहां उनका इलाज जारी है.
मिली जानकारी के मुताबिक बीजापुर में नेत्र रोग विभाग की तरफ से 24 अक्टूबर को एक विशेष सर्जिकल शिविर आयोजित किया गया था. इसमें कुल 14 मरीजों की आंखों का ऑपरेशन किया गया. जिसमें से 9 मरीजों की हालत बिगड़ गई. इसमें एक पुरुष और आठ महिलाएं हैं. शुरुआती दो दिनों तक सब कुछ सामान्य रहा. लेकिन धीरे-धीरे मरीजों की आंखों में जलन, सूजन और धुंधला दिखाई देने की शिकायतें सामने आने लगीं. कुछ मरीजों ने बताया कि ऑपरेशन के बाद उन्हें बिल्कुल भी दिखाई नहीं दे रहा है.
हालत बिगड़ने पर स्थानीय चिकित्सकों ने उच्च अधिकारियों को खबर दी और सभी मरीजों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया. बुधवार को सभी मरीजों को मेकाहारा के नेत्र विभाग में भर्ती किया गया. जहां डॉक्टरों की विशेष टीम ने जांच शुरु कर दी है. डॉक्टरों ने शुरुआती जांच में संक्रमण की संभावना जताई है. हालांकि सटीक कारण रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा.
सूत्रों के मुताबिक ऑपरेशन के दौरान उपयोग किए गए उपकरणों या दवाओं में संक्रमण की आशंका जताई जा रही है. वहीं बीजापुर स्वास्थ्य विभाग ने मामले की आंतरिक जांच शुरु कर दी है. वहीं पूरे मामले को लेकर स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया ने अधिकारियों की बैठक ली है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t