नाबालिग युवती और युवक की एक ही पेड़ से लटकती मिली लाश, मचा हडकंप, प्रेम- प्रसंग की आशंका, दस दिनों के भीतर यह दूसरा मामला
The bodies of a young man and woman were found hanging from the same tree, sparking a stir, suspicion of a love affair. This is the second such case within ten days.
कोंडागांव/फरसगांव : छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में नाबालिग युवती और युवक की पेड़ से लटकती लाश मिली है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. वहीँ परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पीएम के लिए भेजकर जांच में जुट गई है. ये पूरा मामला बांसकोट चौकी अंतर्गत ग्राम धामनपुरी का है.
मिली जानकारी के मुताबिक बांसकोट चौकी अंतर्गत धामनपुरी गांव से करीब 2 किलोमीटर दूर खेत के लाडी के पास पेड़ में शव मिला है. युवक की पहचान ग्राम धामनपुर निवासी केशव नेताम पिता लालू राम उम्र 19 साल के रुप में हुई है. वही नाबालिग बालिका भी गांव की ही बताई जा रही है. युवती ने दुपट्टा के सहारे और युवक ने रस्सी से फांसी लगाई है. मामले में प्रेम- प्रसंग की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है.
गांव में इस घटना से सनसनी फैल गई है. लोग इसे आत्महत्या मान रहे हैं. हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं.
केशकाल विधान सभा में इस तरह का 10 दिनों के अंदर दूसरा मामला सामने आया है। इससे पहले 10 सितंबर को उरंदाबेडा थाना क्षेत्र में घटना हो चुकी है. लगातार ऐसे दो मामले सामने आने के बाद इलाके में भय का माहौल है. बीते महीनों कोतबा में एक आदिवासी नाबालिग युवती ने कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या कर ली. परिजनों ने युवती के जीवित होने की आस में उसे उठाकर इलाज के लिए कोतबा के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतिका युवती का नाम पुनम सिदार था वह कोतबा के वार्ड क्रमांक 5 में रहती थी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



