सल्फी पीने जंगल बुलाकर कुल्हाड़ी से हमला, जान बचाकर भागने लगा तो तीर-धनुष और टंगिया से युवक के मर्डर की कोशिश, 3 आरोपी गिरफ्तार

Called to the forest to drink sulphi and attacked with an axe, tried to murder the youth with bow and arrow and tangia when he tried to run for his life, 3 accused arrested

सल्फी पीने जंगल बुलाकर कुल्हाड़ी से हमला, जान बचाकर भागने लगा तो तीर-धनुष और टंगिया से युवक के मर्डर की कोशिश, 3 आरोपी गिरफ्तार

जगदलपुर/दंतेवाड़ा : छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा जिले के बारसूर थाना क्षेत्र में एक पड़ोसी व्यक्ति पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल तीर-धनुष और टंगिया भी बरामद कर लिया गया है. यह मामला बारसूर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक शाम करीब छह बजे प्रार्थी मोटू अकाली को गांव के ही घसियाराम मण्डावी, रतुराम मण्डावी, बेसेराम अलामी और टोटाराम अलामी ने सल्फी पीने के बहाने गुफा जंगल स्थित सल्फी पेड़ के पास बुलाया. वहां पुरानी रंजिश के चलते बेसेराम अलामी ने टंगिया से मोटू अकाली के सिर पर हमला कर दिया. जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया. जब पीड़ित जान बचाकर भागने लगा तो आरोपियों ने पीछे से तीर चला दिया. जो उसके बाएं कान में लगा. इस हमले में वह गंभीर रुप से घायल हो गया.
जिससे वह जमीन पर गिर गया और उसके सिर से खून बहने लगा. घायल मोटू किसी तरह मौके से भागने लगा. आरोप है कि पीछे से उस पर तीर चलाया गया. जो उसके बाएं कान में लगा और उसे गंभीर चोट आई. मामले में थाना बारसूर में अपराध क्रमांक 02/2026 धारा 109(1), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई.
आरोपी वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए थे. 1 मार्च 2026 को पुलिस टीम घटना स्थल का निरीक्षण कर लौट रही थी. तभी जंगल क्षेत्र में तीन संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर छिपने का प्रयास करते दिखे. घेराबंदी कर पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम घसियाराम मंडावी उम्र 18 साल, टोटाराम अलामी उम्र 25 साल और रतुराम मंडावी उम्र 29 साल निवासी मंगनार पदनारपारा बताया. तीनों नामजद आरोपी पाए गए.
पुलिस ने मौके पर ही उनका बयान लिया. जिसमें उन्होंने घटना में शामिल होना कबूल किया. आरोपियों की निशानदेही पर जंगल क्षेत्र पदनार नाला के पास छिपाकर रखे गए टंगिया और तीर-धनुष बरामद किए गए. गवाहों की मौजूदगी में जप्ती की कार्रवाई की गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB