NH-30 पर बड़ा सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, 3 युवक घायल, एक की हालत नाजुक, अस्पताल में भर्ती, इलाज जारी
Major road accident on NH-30, high speed car collides with divider, 3 youths injured, one in critical condition, hospitalized, treatment ongoing
कांकेर : नेशनल हाइवे 30 पर ग्राम मचांदूर के पास बड़ा सड़क हादसा हो गया. जहां तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार डिवाइडर से सीधी टकरा गई. कार में सवार बालोद जिले के खारड़ीग्गी ग्राम के तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है. फ़िलहाल घायलों के नाम की डिटेल जानकारी नहीं मिल पाई है.
हादसा होते ही आसपास के ग्रामीण और युवक मौके पर पहुंचे और घायलों को फौरन चारामा अस्पताल पहुंचाया. जहां उनका इलाज जारी है. मामला थाना चारामा क्षेत्र का है और पुलिस हादसे की वजह की जांच में जुटी हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



