अभनपुर में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, भारी मात्रा में गांजा जब्त, 3 तस्कर रंगे हाथ गिरफ्तार, स्वीफ्ट डिजायर कार और मोबाइल फोन जब्त
Police achieve major success in Abhanpur, huge quantity of marijuana seized, 3 smugglers arrested red-handed, Swift Desire car and mobile phone seized.
रायपुर : थाना अभनपुर क्षेत्रांतर्गत चण्डी मोड़ अभनपुर तिराहा के पास गांजा तस्करी करते आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा गया. आरोपियों के कब्जे से 15 किलो 750 ग्राम गांजा जब्त किया गया. गांजा तस्करी में कार और मोबाइल फोन को भी जब्त किया गया. जब्त सामान की कुल कीमत करीब 13,25,000 रुपए है. आरोपियों के खिलाफ थाना अभनपुर में धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का जुर्म दर्ज किया गया है. एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट और थाना अभनपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई है.
9 दिसम्बर को एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट की टीम को खबर मिली कि चार पहिया वाहन में सवार कुछ व्यक्ति वाहन में गांजा रखकर अभनपुर की तरफ आ रहे हैं. जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट और थाना अभनपुर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना अभनपुर क्षेत्रांतर्गत चण्डी मोड़ अभनपुर तिराहा के पास आरोपियों को पकड़ने के लिए नाकेबंदी पाईंट लगाया गया.
इसी दौरान मुखबिर द्वारा बताये चारपहिया वाहन कार को आता देखकर रुकवाया गया. वाहन में 3 लोग सवार थे. जिन्होंने पूछताछ में अपना नाम भूषण चंदेल, पवन मनहरे और जितेन्द्र दशरिया निवासी दुर्ग का होना बताया. टीम के सदस्यों द्वारा उनके वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में अलग-अलग पैकेटों में गांजा रखा होना पाया गया.
जिस पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 15 किलो 750 ग्राम गांजा कीमती करीब 7,95,000 रुपए और गांजा तस्करी में इस्तेमाल स्वीफ्ट डिजायर कार नम्बर CG27 के 5068 और 3 नग मोबाइल फोन जुमला कीमत करीब 13,25,000 रुपए जब्त कर आरोपियों के खिलाफ थाना अभनपुर में धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का जुर्म दर्ज किया गया.
इस कार्रवाई में निरीक्षक सत्येन्द्र सिंह श्याम थाना प्रभारी अभनपुर, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश पाण्डेय, सउनि. शंकर लाल ध्रुव, प्र.आर. आशीष त्रिवेदी, आर. राकेश सोनी, अमित वर्मा और थाना अभनपुर से उपनिरीक्षक सोमन सिन्हा, आर. सुधीर तिर्की, अविनाश कोसरिया, मधुसूदन सिन्हा, एहतेसाम अली एवं दिनेश मसकोले की अहम भूमिका रही.
गिरफ्तार आरोपी
1. भूषण चंदेल उम्र 28 साल निवासी दुर्गा मंदिर के पास आर्या नगर कोहका थाना सुपेला जिला दुर्ग
2. पवन मनहरे उम्र 39 वर्ष निवासी कृष्णा नगर गणेश चौक दुर्गा मंदिर के पास थाना सुपेला जिला दुर्ग
3. जितेन्द्र दशरिया उम्र 20 वर्ष निवासी ईदगाह चौक जुनवानी रोड चौकी स्मृति नगर थाना सुपेला जिला दुर्ग
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



