बच्ची समेत महिला अचानक गायब, गांव में सनसनी, इधर तीन लापता बच्चों की साइकिल-कपड़े-चप्पल मिलने से मचा हड़कंप, रोका गया नदी का प्रवाह
A woman and her child suddenly disappeared, causing a sensation in the village. Meanwhile, the discovery of the bicycle, clothes, and slippers belonging to three missing children caused a stir, and the river's flow was stopped.
बच्ची समेत महिला अचानक गायब, गांव में सनसनी
सूरजपुर/प्रतापपुर : सूरजपुर जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केवरा जमतीपारा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां एक महिला और साथ में छोटी बच्ची रहस्यमय तरीके से लापता होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. करीब एक महीना बीत गया लेकिन अब तक उनका कही कोई सुराग नहीं मिला है.
मिली जानकारी के मुताबिक महिला के पति आत्मा कौशिक ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी पत्नी संत कुमारी कौशिक उम्र करीब 35 साल, साथ में नतनीन उम्र करीब 4 साल नाम सुरभि 20 नवंबर को अचानक घर से लापता हो गईं.
आत्मा कौशिक ने रिपोर्ट में लिखवाया कि सुबह करीब 10 बजे मै काम से सूरजपुर गया था और शाम को करीब 4 बजे के आसपास जब वापस लौटा तो देखा कि घर में ताला लगा हुआ था और उनकी पत्नी नतनीन घर पर मौजूद नहीं थी.
जिसको लेकर आसपास के पड़ोसियो से पूछताछ करने पर पता चला कि दोपहर करीब 12 बजे संत कुमारी को घर से निकलते हुए देखा गया था. लेकिन इसके बाद से उनका कोई पता नहीं नहीं चल रहा. लगातार तीन दिनों तक तलाश करने के बाद जब पता नहीं चल सका. तब जाकर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया गया. अब घर में सभी परेशान और रो रो कर हुआ बुरा हाल है.
खोजबीन के दौरान पता चला कि संत कुमारी कौशिक और मनोज नामक एक युवक पूर्व में आपस में बातचीत करते देखे थे. शक के आधार पर आत्माराम कौशिक प्रतापपुर पुलिस से मांग किया कि शक के आधार पर मनोज से पूछताछ की जाए ताकि सच्चाई के पता चल सके.
फिलहाल महिला की खोज घर वालों के द्वारा जारी है. लेकिन कहीं पता नहीं चल रहा जिसको लेकर निराशा है और अब पुलिस से उम्मीद है कि गंभीरता से महिला और बच्ची का खोजबीन कर घर वालों के सुपुर्द कर दे. ताकि परिवार एक बार फिर हसीं खुशी से अपना जीवन बिता सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t
तीन लापता बच्चों की साइकिल-कपड़े-चप्पल मिलने से मचा हड़कंप, रोका गया नदी का प्रवाह
जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले के चांपा क्षेत्र स्थित हनुमान धारा के पास से रविवार को बड़ी खबर निकल कर सामने आई है. जहां तीन बच्चे रहस्यमय हालात में एक साथ लापता हो गए. बच्चों की साइकिल, कपड़े और चप्पल हनुमान धारा के त्रिदेव घाट के पास मिले हैं. जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. और किसी अनहोनी की आशंका से क्षेत्र में डर का माहौल बना हुआ है.
मिली जानकारी के मुताबिक लापता बच्चों की पहचान रुद्र, युवराज और नेलशन के रुप में हुई है. तीनों मनका पब्लिक स्कूल के छात्र हैं. जो क्रमशः 5वीं, 8वीं और 9वीं कक्षा में पढ़ते हैं. रविवार को स्कूल की छुट्टी होने के कारण तीनों सुबह करीब 10 बजे साइकिल से हनुमान धारा नहाने के लिए पहुंचे थे. लेकिन देर शाम तक घर न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई और तलाश शुरु की गई. इसी दौरान बच्चों के कपड़े, चप्पल और साइकिल घाट के पास मिलने से किसी अनहोनी की आशंका बढ़ गई.
खबर मिलते ही परिजन, चांपा पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंच गई. हालात की गंभीरता को देखते हुए चांपा एसडीएम पवन कोसमा भी घटनास्थल पर पहुंचे. और रेस्क्यू कार्य की निगरानी की. सर्च ऑपरेशन को प्रभावी बनाने के लिए हसदेव नदी के जल प्रवाह की भी रोक दिया गया. ताकि खोज में किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.
अंधेरा ज्यादा होने के बावजूद पुलिस और SDRF की टीमों ने तलाश किया. ड्रोन की मदद से भी क्षेत्र में खोज की जा रही है. प्रशासन ने कहा है कि बच्चों को जल्द से जल्द खोजने के लिए सभी संसाधनों का इस्तेमाल किया जा रहा है. इलाके में तनाव और चिंता का माहौल बना हुआ है. परिवारजन सहित आसपास के लोग भी बच्चों की सुरक्षित वापसी की दुआ कर रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



