चोरी का आरोप लगाकर मालिक ने आदिवासी लड़की के साथ बदसलूकी, बोली- मुझे कमरे में बंद कर अश्लील वीडियो दिखा स्टाम्प पेपर में कराया दस्तखत
The owner misbehaved with the tribal girl by accusing her of theft, she said- I was locked in a room, shown obscene videos and made to sign a stamp paper
कांकेर : शहर में एक 19 साल की आदिवासी लड़की पर चोरी का आरोप लगा है. इस आरोप के बाद दुकान के मालिक ने युवती के साथ दबंगई दिखाते हुए उसे कमरे में बंद कर दिया और अश्लील वीडियो दिखाई. उक्त आरोपों के आधार पर कांकेर के कोतवाली थाने में आरोपी दुकानदार वीरचंद्र पारख के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता अरिहंत फैशन हाउस में काम करती थीं. वहां के मालिक ने उक्त युवती पर करीब 1.5 लाख रुपए चोरी के आरोप लगाए. पीड़िता ने बताया कि वह पिछले एक साल से यहां कार्यरत थी. आरोप है कि दुकान मालिक ने उसे दुकान के अंदर बंद कर मानसिक रुप से प्रताड़ित किया.
युवती ने बताया कि उस पर दबाव डालकर स्टांप पेपर पर जबरन दस्तखत कराए गए. इतना ही नहीं, मालिक ने जवाहर वार्ड स्थित लड़की के किराए के मकान जाकर उसके और उसकी छोटी बहन के शैक्षणिक प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र समेत निजी सामान जब्त कर लिया..
पीड़िता का यह भी आरोप है कि उसे डराने-धमकाने के लिए आपत्तिजनक वीडियो दिखाए गए और बार-बार मानसिक रुप से प्रताड़ित किया गया. लड़की ने भावुक होकर कहा, “मैं आदिवासी समाज से हूं, इस आधार पर मुझ पर शक किया गया और मेरी छवि खराब करने की कोशिश की गई. मेरे कपड़े और जरुरी दस्तावेज भी छीन लिए गए.”
कांकेर की कोतवाली पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी मालिक वीरचंद्र पारख के खिलाफ बीएनएस की धारा 127(2), 332(c), 79 के तहत FIR दर्ज कर ली है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



