कलयुगी मामा ने रिश्तों की सारी हदें कर दी पार, मोबाइल दिखाने के बहाने 7 साल की भांजी से किया रेप, ICU में चल रहा मासूम का इलाज, हिरासत में आरोपी

Kalyug uncle crossed all limits of relations, raped 7 year old niece on the pretext of showing mobile, innocent child is being treated in ICU, accused in custody

कलयुगी मामा ने रिश्तों की सारी हदें कर दी पार, मोबाइल दिखाने के बहाने 7 साल की भांजी से किया रेप, ICU में चल रहा मासूम का इलाज, हिरासत में आरोपी

कोंडागांव : छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले से एक बार फिर रिश्तों शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक कलयुगी मामा ने अपनी 7 साल की भांजी को हवस का शिकार बना लिया. बच्ची को मोबाइल दिखाने के बहाने अपने साथ ले गया और अनाचार की घटना को अंजाम दिया. मासूम की हालत नाजुक बताई जा रही है. आईसीयू में भर्ती है. और गहरे सदमे में है. इधर मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक पूरा मामला मर्दापाल थाना इलाके का है. नारायणपुर के ओरछा का रहने वाला आरोपी जीतू नाग करीब 15 दिन पहले ईंट निर्माण मजदूरी के लिए बच्ची के साथ गांव आया था. बीती शाम जीतू ने बच्ची को मोबाइल दिखाने के बहाने अपने साथ ले गया और अनाचार की घटना को अंजाम दे दिया.
इस जघन्य घिनौनी हरकत की वजह से बच्ची गंभीर रुप से घायल हो गई. आरोपी बच्ची को घायल हालत में घर छोड़कर फरार हो गया. परिजनों ने बच्ची को खून से लथपथ देखा और फौरन मर्दापाल अस्पताल ले गए. जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया.
डॉक्टर एस. नागूलन के मुताबिक बच्ची को गंभीर चोटें आई हैं. जिसके चलते ऑपरेशन करना पड़ा. फिलहाल वह आईसीयू में भर्ती है. और गहरे सदमे में है. डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची किसी भी पुरुष को देखकर डर जाती है. यहां तक कि अपने पिता को भी... इधर पुलिस ने मामले की शिकायत पर आरोपी मामा पर मामला दर्ज कर हिरासत में लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI