टाटा मैजिक ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, मची अफरा-तफरी, एक्सीडेंट में RSS विभाग संघ संचालक की मौके पर ही मौत, 4 लोग घायल

A Tata Magic van collided with a motorcycle, causing widespread chaos. The RSS department's director died on the spot and four others were injured.

टाटा मैजिक ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, मची अफरा-तफरी, एक्सीडेंट में RSS विभाग संघ संचालक की मौके पर ही मौत, 4 लोग घायल

जगदलपुर : बस्तर जिले में तेज रफ्तार और लापरवाही ने एक बार फिर जान ले ली है. शुक्रवार को जगदलपुर-चित्रकोट मार्ग पर टाकरागुड़ा के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार टाटा मैजिक वाहन ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में आरएसएस बस्तर संभाग के विभाग संघ संचालक सुकालु राम बघेल की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं चार अन्य लोग घायल हो गए.यह हादसा बड़ांजी थाना क्षेत्र में हुआ.
मिली जानकारी के मुताबिक बस्तर जिले में शुक्रवार को जगदलपुर-चित्रकोट मार्ग पर टाकरागुड़ा के पास  तेज रफ्तार टाटा मैजिक वाहन ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में आरएसएस बस्तर संभाग के विभाग संघ संचालक सुकालु राम बघेल की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं चार अन्य लोग घायल हो गए.
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए. हादसे में बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रीप से घायल हो गए. वहीं टाटा मैजिक वाहन में सवार दो अन्य लोग भी हादसे में चोटिल हो गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को खबर दी. सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया.
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई कर रही है. प्राथमिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और लापरवाही बताई जा रही है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. वाहन चालक से पूछताछ की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB