प्रयास आवासीय विद्यालय में बड़ा हादसा, छात्रा तीसरी मंजिल से गिरी, हालत नाजुक, इलाज के लिए रायपुर रेफर, सहपाठियों में चिंता का माहौल
Major accident in Prayas Residential School student fell from third floor condition critical referred to Raipur for treatment atmosphere of anxiety among classmates
कांकेर : प्रयास आवासीय विद्यालय में एक गंभीर हादसा सामने आया है. कक्षा 11वीं की छात्रा करिश्मा दूसरी मंजिल से गिरने की वजह से गंभीर रुप से घायल हो गई. विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि छात्रा छत पर कपड़े सुखाने के दौरान फिसलकर नीचे गिर गई. गिरने से छात्रा के सिर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं.
छात्रा को जिला अस्पताल ले जाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया गया. इस घटना के बाद प्रशासन और विद्यालय प्रबंधन से हालत को लेकर जवाबदेही और जांच की मांग की जा रही है. छात्रा के परिवार और सहपाठियों में चिंता का माहौल है.
शुरुआती जानकारी के मुताबिक छात्रा का पैर फिसलने से हादसा हुआ है. लेकिन छत की बाउंड्रीवाल 3 फिट ऊंची है. ऐसे में पैर फिसलने से हादसा होने की संभावना काफी कम है. वहीं दूसरी बात ये भी सामने आई है कि छात्रा स्कूल नहीं गई थी और आवास में थी. तो स्कूल यूनिफॉर्म में क्यों थी. इन सभी बातों के सवाल का जवाब अभी आना बाकी है. क्योंकि छात्रा को जब जिला अस्पताल में लाया गया तो वो स्कूल यूनिफॉर्म में थी. फिलहाल अधिकारी मामले की जांच करने की बात कह रहे हैं.
इस बारे में सहायक आयुक्त जया मानु ने जानकारी दी है कि छात्रा के सिर और पैर में गंभीर चोट आई है. छात्रा छत से कैसे गिरी अब तक इसकी जानकारी उपलब्ध नहीं हुई है.
ग्यारहवीं कक्षा की छात्रा तबीयत खराब होने की वजह से स्कूल नहीं गई थी. सुबह करीब साढ़े 9 बजे छात्रा छत पर थी. साफ सफाई के लिए छत का दरवाजा खोला गया था. हमेशा वो बंद रहता है. तभी अचानक छात्रा नीचे गिरी. जिसे वहां काम कर रहे मजदूरों ने देखा. इसके बाद स्कूल प्रबंधन को खबर दी. आनन फानन में उसे जिला अस्पताल लाया गया. जहां गंभीर चोट को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया है -जया मानु,सहायक आयुक्त
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



