12 साल के बच्चे की हार्ट अटैक से मौत, रोज की तरह मैदान गया फुटबॉल खेलने, अचानक जमीन पर गिरा, गांव में पसरा मातम
A 12-year-old boy died of a heart attack. He went to the field to play football as usual but suddenly collapsed, leaving the village in mourning.
सुकमा : छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से एक दर्दनाक मामला सामने आया है. यहां के छिंदगढ़ मैदान में सुबह हार्ट अटैक आने से 12 साल के बच्चे की जान चली गई. बच्चा रोज की तरह सुबह मैदान में फुटबॉल खेलने आया था. मैदान में गिरते ही बच्चे को फौरन छिंदगढ़ अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसने दम तोड़ दिया. अस्पताल में डॉक्टर के बहुत प्रयास के बाद भी जान नहीं बचाई जा सकी.
मृतक बालक फैजल के पिता स्थानीय गल्ला व्यापारी हैं. बेटे को सुबह खेल के लिए जाते देखा था. लेकिन कुछ देर बाद ही परिजनों को दिल दहला देने वाली खबर मिली. परिजन रो-रोकर बेहाल हैं. वहीं गांव में माहौल बेहद गमगीन हो गया है. अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि हार्ट अटैक गंभीर था और काफी प्रयासों के बावजूद बच्चे को बचाया नहीं जा सका. यह घटना ग्रामीणों और खेल से जुड़े बच्चों व अभिभावकों को गहरे सदमे में छोड़ गई है.
अंबिकापुर से एक हृदयविदारक घटना
वहीं बीते अगस्त महीने में अंबिकापुर से एक हृदयविदारक घटना सामने आई थी. जहां एक बाइक चलाते युवक को हार्ट अटैक आया था. बाइक चलाते हुए ही युवक की मौत हो गई. वह युवक बिलासपुर चौक से गांधी चौक की तरफ जा रहा था. युवक की मौत की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी. मृतक सिरिल तिर्की अंबिकापुर के बिशप हाउस में काम करता था. यह गांधीनगर थाना क्षेत्र के रिंग रोड की घटना थी.
डीजे की धुन पर नाचते युवक की मौत
वहीं गणेश विसर्जन के जश्न के दौरान डीजे की धुन पर नाचते समय 15 साल के किशोर की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई. परिजन और स्थानीय लोग अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा करने लगे थे. मृतक प्रवीण गुप्ता की जुलूस के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ी और वह बेहोश होकर गिर पड़ा था.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



