पति की मौत के बाद विधवा से रिश्वत : बैंक मैनेजर पर 5 हजार रुपये लेने का आरोप, पीड़िता ने कलेक्टर से लगाई इंसाफ की गुहार, लोगों में आक्रोश का माहौल

Bribe demanded from widow after husband's death: Bank manager accused of taking ₹5,000; victim appeals to the Collector for justice; public outrage prevails.

पति की मौत के बाद विधवा से रिश्वत : बैंक मैनेजर पर 5 हजार रुपये लेने का आरोप, पीड़िता ने कलेक्टर से लगाई इंसाफ की गुहार, लोगों में आक्रोश का माहौल

बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के ग्राम निपानिया स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा निपानिया में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि पति की मौत के बाद उनके खाते में जमा 1.10 लाख की रकम निकालने पहुंची एक गरीब विधवा महिला से बैंक की शाखा प्रबंधक ने रिश्वत मांगी.
महिला द्वारा कलेक्टर को दिए गए आवेदन के मुताबिक पहले ₹10 हजार रिश्वत की मांग की गई. महिला के बार-बार विनती करने और अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला देने पर कथित तौर पर ₹5 हजार में काम करने की बात तय हुई. महिला ने आरोप लगाया कि उसने पहली किस्त के रूप में 5 हजार बैंक की महिला कर्मचारी को दिए. जिसका वीडियो भी बनाया गया है और अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
पीड़िता के पति की हो चुकी है मौत
आवेदन में महिला ने बताया कि उसके पति का मौत एक साल पहले हो चुकी है और वह उनके खाते की नामिनी है. इसके बावजूद उसे अपने ही पति की जमा पूंजी पाने के लिए कथित तौर पर रिश्वत देने के लिए मजबूर होना पड़ा. पीड़िता ने कलेक्टर से मामले की निष्पक्ष जांच, संबंधित बैंक प्रबंधक को तत्काल निलंबित करने तथा एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है.
लोगों ने जताया आक्रोश
इस घटना सामने आने के बाद क्षेत्र में लोगों में भारी आक्रोश है. लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब एक गरीब विधवा को अपने हक का पैसा पाने के लिए रिश्वत देनी पड़े. तो आम आदमी इंसाफ की उम्मीद किससे करे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t