ट्रैक्टर जब्ती से नाराज किसान ने खाया जहर, हालत नाजुक, नायब तहसीलदार पर रिश्वत मांगने का आरोप, परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल

Farmer consumes poison, upset over tractor seizure; condition critical. Allegations raised against the Naib Tehsildar for demanding a bribe; outrage prevails among family members and villagers.

ट्रैक्टर जब्ती से नाराज किसान ने खाया जहर, हालत नाजुक, नायब तहसीलदार पर रिश्वत मांगने का आरोप, परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल

बलौदाबाजार/कसडोल : कसडोल क्षेत्र में एक किसान द्वारा जहर सेवन किए जाने का मामला सामने आया है.मिली जानकारी के मुताबिक प्रशासन द्वारा तीन ट्रैक्टरों को जब्त किया गया था. आरोप है कि इनमें से दो ट्रैक्टरों को कथित रूप से पैसों के लेन-देन के बाद छोड़ दिया गया. जबकि एक ट्रैक्टर मालिक द्वारा पैसे नहीं देने पर उसका ट्रैक्टर जब्त रखा गया.
पीड़ित किसान का आरोप है कि ट्रैक्टर छोड़ने के एवज में नायब तहसीलदार द्वारा 50 हजार रुपये की मांग की गई थी. किसान का कहना है कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने की वजह से वह रकम नहीं दे सका. जिसके बाद उसका ट्रैक्टर जब्त कर लिया गया.
बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर जब्त होने और कथित मांग से परेशान किसान दुखी होकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया. घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल है. किसान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसका इलाज जारी है.
ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है. वहीं प्रशासन की तरफ से मामले की जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी. रिश्वत मांगने और ट्रैक्टर छोड़ने के बदले पैसे लेने के आरोप संबंधित पक्षों के आरोप हैं. इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t