मेला देखकर रात में अकेली घर लौट रही युवती के साथ छेड़छाड़, पुलिस ने कुछ ही घंटो के भीतर आरोपी रोहित को गिरफ्तार कर भेजा जेल

A young woman returning home alone at night after visiting a fair was molested. Within hours, the police arrested the accused, Rohit, and sent him to jail.

मेला देखकर रात में अकेली घर लौट रही युवती के साथ छेड़छाड़, पुलिस ने कुछ ही घंटो के भीतर आरोपी रोहित को गिरफ्तार कर भेजा जेल

बिलासपुर/ सरकण्डा : बिलासपुर जिले में साइंस कॉलेज मैदान स्वदेशी मेला देखकर घर लौट रही महिला से छेड़छाड़ और जन से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है. पुलिस ने रिपोर्ट के बाद कुछ ही घंटों में आरोपी रोहित को गरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थिया ने 21 नवम्बर 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह 19 नवम्बर 2025 के शाम को साइंस कॉलेज मैदान स्वदेशी मेला देखने गई थी. मेला देखकर रात करीब 11 बजे घर वापस आ रही थी कि रास्ते में पड़ोस का रहने वाला रोहित यादव मिला. उसने कहा कि- कहां जा रही हो, तुम मेरी गर्ल फ्रेंड से बात कराओ. जिसे तुमको और तुम्हारी गर्ल फ्रेंड को नहीं जानती कहकर आगे बढ़ने पर अंधेरा देखकर रोहित यादव पास आकर इज्जत लुटने की नियत से हाथ बांह पकड़ कर अश्लील हरकत करने लगा. जिससे छुड़ाकर भागकर घर चली गई थी.
डर के कारण किसी को नहीं बताई थी. 21 नवम्बर 2025 को रोहित यादव फिर धमकाते हुये बोला कि अगर किसी को बताई और रिपोर्ट करेगी तो जान से मार दूंगा कहकर धमकी देने लगा. जिससे बाद रिपोर्ट दर्ज कराने आयी हूं.
प्रार्थिया की इस रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर जांचमें लिया गया. और घटना की खबर फौरन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भापुसे) को अवगत कराया गया. जिनके द्वारा आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया.
जिनके निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) बिलासपुर राजेन्द्र जायसवाल और सी.एस.पी. (सिविल लाईन/सरकंडा) श्री निमितेश सिंह के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी सरकण्डा निरीक्षक प्रदीप आर्य के नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपी के पतासाजी क्र लिए टीम रवाना किया गया. जिनके द्वारा आरोपी रोहित यादव को घेराबंदी कर साइंस कॉलेज के पास डबरीपारा में पकड़ा गया.
जिसे घटना के बारे में पूछताछ करने पर जुर्म करना कबूल किया. जिससे आरोपी रोहित यादव को 22 नवम्बर 2025 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया.
आरोपी
रोहित यादव पिता षिव शंकर यादव उम्र 22 साल निवासी डबरीपारा साइंस कालेज के पास सरकण्डा, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t