फ्रूटी के पाउच में मिला संदिग्ध अवशेष, पीने के बाद दो साल के मासूम बच्ची की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती, करेली में मचा हड़कंप, कार्यवाही की मांग
Suspicious residue found in a Frooti pouch; two-year-old girl fell ill after consuming it and was hospitalized; incident caused a stir in Kareli, with demands for action.
धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पैकेज्ड पेय पदार्थ की गुणवत्ता को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है. करेली बड़ी क्षेत्र में एक दो साल की बच्ची की तबीयत उस समय बिगड़ गई, जब उसने 10 रुपये का फ्रूटी पाउच पी लिया. घटना के बाद परिजनों ने पाउच की जांच की तो उसके अंदर करीब 3 इंच लंबा संदिग्ध अवशेष दिखाई दिया. जिसे लेकर इलाके में हड़कंप मच गया.
पाउच में मिला संदिग्ध अवशेष
मिली जानकारी के मुताबिक परिजनों ने स्थानीय दुकान से 100 एमएल का फ्रूटी पाउच खरीदा था. बच्ची ने जैसे ही पेय पदार्थ का कुछ हिस्सा पिया. उसकी तबीयत अचानक खराब होने लगी. इसके बाद परिजनों ने पाउच को देखा तो उसमें एक अजीब तरह का अवशेष नजर आया. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए अवशेष को जांच के लिए भेजा गया. जांच में पाउच के अंदर छिपकली की चमड़ी होने की पुष्टि होने की बात सामने आई है.
जांच में जुटा विभाग
घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित विभाग और स्थानीय प्रशासन सक्रिय हो गया है. अब यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि यह अवशेष निर्माण प्रक्रिया के दौरान उत्पाद में पहुंचा या फिर वितरण श्रृंखला में किसी स्तर पर लापरवाही हुई.
परिजनों ने की कार्रवाई की मांग
अस्पताल सूत्रों के मुताबिक बच्ची की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है और चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है. परिजनों ने मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. वहीं अभी तक जिम्मेदार अधिकारियों की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



