जमीन विवाद में किसान को उतारा मौत के घाट, खेत में पीटने के बाद ट्रैक्टर से कुचलने का आरोप, दो महिलाओं समेत 8 आरोपी गिरफ्तार, वाहन जब्त

Farmer killed in land dispute; accused allegedly beat him in the field and then ran him over with a tractor. Eight accused, including two women, have been arrested, and the vehicle has been seized.

जमीन विवाद में किसान को उतारा मौत के घाट, खेत में पीटने के बाद ट्रैक्टर से कुचलने का आरोप, दो महिलाओं समेत 8 आरोपी गिरफ्तार, वाहन जब्त

सरगुजा/बतौली : सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिलमा में जमीन विवाद के दौरान एक किसान की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी गई. इस मामले में पुलिस ने 2 महिला समेत 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने पीडि़त पक्ष के बयान के आधार पर सभी को सोमवार को अदालत में पेश किया गया. यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया. आरोपियों ने पहले मृतक और उसके परिवार के अन्य सदस्यों की पहले पिटाई की थी. इस दौरान धक्का देकर बुजुर्ग किसान को खेत में गिरा दिया. फिर ट्रैक्टर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी गई थी.
मिली जानकारी के मुताबिक 14 जून की सुबह करीब 11.30 बजे ग्राम सिलमा चिटकाही स्थित विवादित जमीन पर धान बोआई को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ. शिकायतकर्ता धनेश्वरी पैंकरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पति हौस राम, बेटा हेमंत पैंकरा और महेंद्र पैंकरा के साथ खेत पहुंचने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी.
आरोप है कि विवाद के दौरान सभी आरोपी एक राय होकर हौस राम को खेत में धक्का देकर गिरा दिया. इसके बाद उमेश पैकरा ने ट्रैक्टर चलाते हुए उसेे पहले टक्कर मारी और फिर पहिया चढ़ाकर कुचल दिया. ट्रैक्टर से कुचल जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वारदात में धनेश्वरी पैंकरा, हेमंत पैंकरा और महेंद्र पैंकरा को भी चोटें आई है.
इस मामले में पुलिस ने बीएनएस की धारा 103(1), 109(1), 296(ख), 351(3), 115(2), 190, 191(2), 191(3) व 54 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी भुनेश्वर पैकरा उम्र 80 साल, बजरंग लाल, रघुनंदन पैकरा, मनोज, उमेश पैकरा, बोधन पैंकरा, कमलेश्वरी पैकरा और प्यारी पैंकरा को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया. यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया.
आरोपियों के खिलाफ पुख्ता सबूत
पुलिस के मुताबिक मामले में गवाहों के बयान, घटनास्थल निरीक्षण, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, चिकित्सकीय परीक्षण और अन्य जानकारी के आधार पर आरोपियों के खिलाफ पुख्ता सबूत पाए गए हैं. मामले में अन्य गवाहों के बयान, पटवारी नक्शा प्राप्त करना और जब्त सामग्री का एफएसएल परीक्षण कराया जाना बाकी है. फिलहाल मामले की जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t