मेड़ विवाद में पड़ोसी शंकर राम की हत्या, आधी रात घर में घुसकर टंगिया से वार, आरोपी दिलसाय राम गिरफ्तार होकर पहुंचा सलाखों के पीछे

Neighbor Shankar Ram was murdered in a boundary dispute, he entered the house at midnight and attacked with a tangia, the accused Dilsai Ram was arrested and sent behind bars

मेड़ विवाद में पड़ोसी शंकर राम की हत्या, आधी रात घर में घुसकर टंगिया से वार, आरोपी दिलसाय राम गिरफ्तार होकर पहुंचा सलाखों के पीछे

जशपुर : छत्तीसगढ़ में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. गुंडे-बदमाश शराब के नशे में बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं. ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर में भड़िया गांव के मेड़ को लेकर हुए विवाद का सामने आया है. जहां विवाद ने खून-खराबे का रुप ले लिया. और एक ग्रामीण की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. घटना जशपुर जिले के मामला पंडरापाठ चौकी क्षेत्र की है.
मिली जानकारी के मुताबिक भड़िया निवासी शंकर राम का उसके पड़ोसी दिलसाय राम ने कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी. 9 अगस्त को मृतक के बेटे अरविंद राम ने पुलिस को बताया कि उसके पिता शंकर राम उम्र 52 साल अपने चाचा विजय राम के साथ रिश्तेदारी में घोरडेगा गांव गए थे. शाम करीब 4 बजे दोनों पैदल लौट रहे थे. रास्ते में उसी गांव के दिलसाय राम उम्र 26 साल के घर के पीछे पानी रोकने के लिए बने मेड़ से टकराकर शंकर राम गिर पड़े.
इसी बात को लेकर शंकर राम और दिलसाय राम के बीच विवाद हो गया. गाली-गलौज और मारपीट भी हुई. शोर सुनकर परिवार के लोग पहुंचे और शंकर राम को घर ले आए. रात करीब 10 बजे खाना खाने के बाद सभी लोग सो गए. शंकर राम बाहर आंगन में सो रहा था.
सुबह जब परिजन जागे तो देखा कि वह लहूलुहान हालत में चारपाई पर मृत पड़ा था। घटना की खबर पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. परिजनों को दिलसाय पर हत्या का शक था. शक के आधार पर पुलिस ने दिलसाय राम को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल कर लिया.
आरोपी ने बताया कि शंकर राम ने मेड़ से गिरने पर उसे गाली दी थी. इससे नाराज होकर वह रात में कुल्हाड़ी लेकर शंकर राम के घर गया. शंकर राम बाहर सो रहा था. आरोपी ने उसके सिर और चेहरे पर तीन-चार बार वार किया. उसकी मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने बीएनएस की धारा 103(1) व 238 के तहत केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया और पुलिस ने हंसिया भी जब्त कर लिया है. हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी दिलसाय राम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB