महिला ने फांसी लगाकर दी जान, साड़ी को बनाया फंदा, कमरे में लटकती मिली लाश, मचा हड़कंप, कारण अज्ञात, परिजनों से पूछताछ कर रही पुलिस

Woman commits suicide by hanging; uses a saree as a noose. Body found hanging in the room, causing a stir. Reason unknown; police are questioning family members.

महिला ने फांसी लगाकर दी जान, साड़ी को बनाया फंदा, कमरे में लटकती मिली लाश, मचा हड़कंप, कारण अज्ञात, परिजनों से पूछताछ कर रही पुलिस

बिलासपुर/पचपेड़ी : बिलासपुर जिला में विवाहिता महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. उसकी लाश कमरे में फंदे पर लटकती मिली है. फ़िलहाल खुदकुशी की वजह का खुलासा नहीं हो सका है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. यह मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र ग्राम मनवा की है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम मनवा निवासी गंगोत्री पटेल पति महेश पटेल उम्र 30 साल गृहणी थी. बताया जा रहा है कि शनिवार की रात महिला घर का काम निपटाने के बाद कमरे में सोने चली गई. जब सुबह परिजन की नींद खुली. तब कमरे में उसकी लाश साड़ी के फंदे पर झूल रही थी.
मौके पर पहुंची पुलिस, खुदकुशी की वजह का खुलासा नहीं
इस मामले की जानकारी फौरन पचपेड़ी पुलिस को दी गई. खबर मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना कर लाश को अपने कब्जे में लिया. पुलिस ने शव पंचनामा कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया और पीएम के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है.
मायके और ससुरालवालों से पूछताछ कर रही पुलिस
शुरुआती जांच में महिला के खुदकुशी करने की बात सामने आई है. हालांकि इसके पीछे की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है. रिश्तेदारों, आसपास के लोगों और मायके पक्ष के लोगों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही खुदकुशी की वजह का खुलासा हो सकेगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t