बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दर्दनाक सड़क हादसे में ग्रामीण की मौके पर हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

An unknown vehicle hit a bike rider, a villager died on the spot in a painful road accident, police started investigating

बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दर्दनाक सड़क हादसे में ग्रामीण की मौके पर हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

अभनपुर/कोलियारी : राजधानी रायपुर जिले के गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि नवापारा मुख्य मार्ग पर ग्राम कोलियारी के अटल चौक के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक लेखराम साहू को जोरदार टक्कर मार दी. लेखराम साहू आरंग थाना क्षेत्र के ग्राम कोशमखुटा निवासी है.
मिली जानकारी के मुताबिक आरंग-नवापारा मुख्य मार्ग पर ग्राम कोलियारी के अटल चौक के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी. घटना के बाद मौके पर पहुंची गोबरा नवापारा पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए नवापारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया. पुलिस ने मृतक लेखराम साहू के परिजनों को घटना की खबर देने के बाद अज्ञात वाहन और उसके ड्राइवर की तलाश शुरु कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI