छत्तीसगढ़ में अवैध तरीके से गौ तस्करी चार मामलों में हुई कार्यवाही, पुलिस ने ड्राइवर और हेल्पर समेत सात आरोपियों को किया गिरफ्तार
Action taken in four cases of illegal cow smuggling in Chhattisgarh, police arrested seven accused including driver and helper
गौ तस्करी, फरार आरोपी नारायण साहू गिरफ्तार
कांकेर : अवैध तरीके से गौ तस्करी मामले में फरार आरोपी नारायण साहू गिरफ्तार हो गया है. शैलेंद कुमार साहू पिता रामेश्वर सिंह साहू उम्र 35 साल निवासी गोविंदपुर थाना कांकेर जिला उत्तर बस्तर ने 8 सितम्बर 2025 को गौ तस्करी के बारे में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वाहन नम्बर CG05 AS 9764 और CG04 PD 6388 वाहन पीकअप सफेट रंग का बहुत तेजी से चालक के द्वारा चलाते हुये पटौद ओर भागने लगा उसगाडी में मवेशियों का परिवहन कर रहे हैं. कहकर हम लोग अपने निजी वाहन से गाड़ियों को पीछा कर ओवरटेक कर ग्राम पटौद के पास गाड़ियों को घेरकर रोके उसके बाद दोनो गाड़ी ढका हुआ था. खोलकर देखने पर वाहन नम्बर CG05 AS 9764 में 10 नग गाय, CG04 PD 6388 वाहन पीकअप सफेद रंग के वाहन में 8 नग गाय थी. कृर्षि पशु को धमतरी से अवैध तरीके से आंध्रप्रदेश के लिये ले जा रहे हैं.
इस रिपोर्ट पर थाना कांकेर में अपराध 331/2025 धारा 6.10 छ.ग.कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004, धारा 11 (1)घ पशु कुरता निवारण अधिनियम 1960 के तहत जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया. जांच के दौरान शामिल आरोपी नारायण साहू पिता सरजु राम साहू उम्र 44 साल साकिन खरतुली जिला धमतरी का पता किया गया जिसे ग्राम खरतुली जिला धमतरी से 10 सितम्बर 2025 को गिरफ्तार कर अदालत के सामने पेश कर न्यायिक रिमाण्ड के लिए पेश किया गया.
इस पूरी कार्यवाही में थाना प्रभारी कांकेर निरीक्षक मनीष नागर, के नेतृत्व में, सउनि सोमेन्द्र सिंह, प्रआर गितेश्वर कुलदीप, आरक्षक गजेन्द्र नागवंशी, लिखेश्वर साहू का अहम भूमिका रही.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t
बलरामपुर में गौ तस्करी, दो आरोपी गिरफ्तार
बलरामपुर : बलरामपुर जिले के कुसमी पुलिस ने गौ-तस्करी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम जमीरापाठ (डुमरपाठ) निवासी प्रार्थी जितेन्द्र कुमार ने थाने में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई कि 8 सितंबर 2025 की रात करीब 9 से 10 बजे के बीच दो लोग 6 नग गायों को महुआडाड़ (झारखंड) की तरफ ले जा रहे थे. डुमरपाठ स्कूल के पास जोगीबांध रोड पर प्रार्थी ने दोनों लोगों को रोककर पूछताछ की.
आरोपियों की पहचान मनी घासी पिता जगसाय घासी उम्र 45 साल, ग्राम कोदवा थाना कुसमी जिला बलरामपुर-रामानुजगंज (छ.ग.) और फनेश्वर नायक पिता स्व दिलभर नायक उम्र 32 साल ग्राम चम्पा थाना महुआडाड़ जिला लातेहार (झारखंड) के रुप में हुई.
आरोपी मनी घासी ने खुद कबूल किया कि सभी गाय उसकी हैं और अपने साले फनेश्वर नायक के साथ मिलकर उन्हें महुआडाड़ झारखंड के बूचड़खाने ले जा रहा था. प्रार्थी एवं गांव के उपसरपंच सहित ग्रामीणों ने दोनों आरोपियों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया.
इस मामले में पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर रमनलाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कुसमी इम्मानुएल लकड़ा के निर्देशन में गवाहों से पूछताछ एवं आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ की गई.
सबूतों के आधार पर आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. इसके बाद दोनों को 9 सितंबर 2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया.
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह, प्र.आर. 681 संजय साहू, आर. 184 आदित्य कुजुर एवं एमटीसी 1051 विजय एक्का की सराहनीय भूमिका रही.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t
गौ सेवकों ने पकड़ा मवेशियों से भरा कंटेनर, दो आरोपी गिरफ्तार, युवराज साहू फरार
बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में मवेशियों से भरा कंटेनर पकड़ा गया. सोनाखान चौकी क्षेत्र में रायपुर गौ-सेवा रक्षक के युवाओं ने बीती रात कंटेनर को पकड़ा. इस दौरान कंटेनर में 21 मवेशी मिले हैं. पुलिस ने कंटेनर के ड्राइवर और हेल्पर को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं. मवेशियों की तस्करी की आशंका में पुलिस मामले की जांच में जुट गई.
मिली जानकारी के मुताबिक सोनाखान के नयापारा बैरियर पर गौ रक्षकों की मुस्तैदी ने पूरी साजिश को नाकाम कर दिया. मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात 2 बजे दो कंटेनर रोककर जब दरवाज़े खोले गए. तो अंदर 21 मवेशी ठूंस-ठूंसकर कैद थीं.
पुलिस ने मौके से कंटेनर के ड्राइवर और हेल्पर को गिरफ्तार कर लिया. दोनों उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के रहने वाले हैं. पूछताछ में उन्होंने कबूल किया कि पहले भी 2-3 बार इसी रास्ते से तस्करी कर चुके हैं. वहीं आगे-आगे चल रही पायलटिंग गाड़ियां मौके से फरार हो गईं.
गिरफ्तार आरोपियों ने बड़ा खुलासा किया- वे ये मवेशी पलारी क्षेत्र के युवराज साहू के कहने पर ले जा रहे थे. अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह युवराज साहू कौन है और उसके नेटवर्क में कितने लोग शामिल हैं.
स्थानीय लोगों का कहना है कि सोनाखान का जंगल तस्करों का सबसे सुरक्षित रास्ता बन चुका है. यही जंगल महासमुंद के हाईवे से जुड़ता है और इसी रास्ते से मवेशी उड़ीसा और महाराष्ट्र तक पहुंचाए जाते हैं. कसडोल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. 21 मवेशियों को गौशाला में भेजा गया और अब फरार तस्करों और कथित सरगना युवराज साहू की तलाश तेज़ कर दी गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t
ग्रामीण गायों को रखकर बैल तस्करों को बेच रहे
जांजगीर : हसौद पुलिस की कार्रवाई में रविवार को जब्त किए गए 82 मवेशियों में से अधिकांश बैल निकले, जिससे गौ-तस्करी के एक नए और पहलू का खुलासा हुआ है. ग्रामीण अब गाय पाल रहे हैं. लेकिन उनके पैदा हुए बैलों को चोरी-छिपे तस्करों को बेच रहे हैं. ये बैल कंटेनर में भरकर महाराष्ट्र और आंध्रप्रदेश की तरफ ले जाए जा रहे थे.
गौ-तस्करी के इस अंतरराज्यीय नेटवर्क को सक्ती पुलिस ने दबिश देकर तोड़ा. कार्रवाई में तीन तस्कर गिरफ्तार हुए और 64.52 लाख रुपए की अवैध संपत्ति जब्त की गई. इसमें कंटेनर, पायलटिंग वाहन, मोबाइल फोन और 82 मवेशी शामिल हैं. इनमें से ज्यादातर जवान बैल थे. जिन्हें बाजार में ऊंचे दामों पर बेचा जाता है.
खबर के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना हसौद पुलिस टीम ने ग्राम भनेतरा क्षेत्र में छापेमारी की. दो कंटेनर और एक पायलटिंग कार को जब्त किया गया. जिनमें बैल भरे गए थे. सभी मवेशियों को सुरक्षित हसौद मंडी में रखकर चारा-पानी की व्यवस्था की गई.
गिरफ्तार आरोपियों में विय्यापु अप्पलकोण्डा और चप्पा नौकराजु, निवासी आंध्रप्रदेश, पुरुषोत्तम कुर्रे, निवासी सारंगढ़–बिलाईगढ़ शामिल हैं. फरार आरोपियों में मिट्ठू बंजारे, ओमप्रकाश बंजारे, सुधेश प्रदीप, ईश्वर, अनिष केपी और योगेश बंजारे जैसे स्थानीय तस्कर शामिल हैं. इनकी तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की गई है.
थाना प्रभारी हसौद नरेंद्र यादव ने कहा कि बैल को कब से दूसरे राज्यों में भेजा जा रहा है। उसकी पूछताछ आगे कार्रवाईकी जाएगी. बैल हो गए अनुपयोगी खेतों में ट्रैक्टर और मशीनों के उपयोग बढ़ने से बैल अब खेती के काम में नहीं आ रहे हैं. ऐसे में ग्रामीण गाय की बछिया होने पर उसे पाल रहे हैं. लेकिन बछड़ा होने पर खुले में छोड़ दे रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



