चित्रकोट में हुई बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक, CM साय निषाद समाज के आदर्श विवाह व युवक-युवती परिचय सम्मेलन में हुए शामिल
Bastar Area Tribal Development Authority meeting held in Chitrakot CM Sai participated in the ideal marriage of Nishad Samaj and the introduction conference of young men and women
बेचे गए धान का 72 घंटे के भीतर उनके बैंक खातों में भुगतान
रायपुर : अब किसानों को तत्काल राशि की जरुरत पूरी हो सकेगी. धान बेचने केन्द्रों में पहुंचे किसान अब वहां माइक्रो एटीएम से दो हजार रुपए से लेकर दस हजार रुपए तक की राशि निकाल सकेंगे. किसानों को उनके द्वारा बेचे गए धान के एवज में 72 घंटे के भीतर उनके बैंक खातों में भुगतान की व्यवस्था भी शासन ने सुनिश्चित की है.
धान उपार्जन केन्द्रों में शिकायत एवं निवारण के लिये हेल्प लाइन नंबर भी चस्पा कर दिये गये हैं. विपणन संघ मुख्यालय स्तर पर शिकायत निवारण के लिए कंट्रोल रुम की स्थापना भी की गई है. जिसका नं. 0771-2425463 है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
चित्रकोट : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में चित्रकोट में आयोजित बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की पहली बैठक में टूरिज्म कॉरिडोर बनाने पर विचार-विमर्श किया गया. बस्तर अंचल के पर्यटन के लिए चिन्हित स्थानों को विकसित करने के लिए रणनीति तैयार की गई. बैठक में बस्तर में एनएमडीसी द्वारा सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के निर्माण के संबंध में भी चर्चा की गई। इस मौके पर साय ने सौर समाधान और मनो बस्तर एप्प लॉन्च किया तथा सौर ऊर्जा चलित पॉवर बैंक का शुभारंभ किया.
संयुक्त राष्ट्र के पर्यटन ग्राम उन्नयन कार्यक्रम के लिए 60 देशों से चयनित 20 गांवों में भारत के छत्तीसगढ़ राज्य के धूड़मारास ने भी अपनी जगह बनाई है.
साय ने केशकाल घाट सुधार कार्य को जल्द पूर्ण कराने और प्राधिकरण मद से स्वीकृत सभी कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण कराने निर्देशित किया. उन्होंने कलेक्टर बस्तर को देवगुड़ी, मातागुडी के अप्रारंभ कार्यों को डेढ़ महीने में पूर्ण करने के निर्देश कलेक्टर को दिए. दंतेवाड़ा के ग्राम नेरली, धुरली में लाल पानी की समस्या सहित विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए एनएमडीसी को समाधानकारक उपाय करने के निर्देश दिए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
जगदलपुर : मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में जनजातीय परंपरा के संरक्षक बैगा, गुनिया और सिरहा को शाल और श्रीफल देकर सम्मानित किया. कहा कि बैगा, गुनिया और सिरहा जैसे परंपरागत जनजातीय समुदायों को अब हर साल 5-5 हजार रुपये की सम्मान निधि दी जाएगी. यह पहल जनजातीय समाज की सांस्कृतिक परंपराओं को प्रोत्साहन देने के साथ उनके आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 दिसंबर से, 4 दिनों का होगा सत्र
छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 दिसंबर से शुरु होगा. जो 20 दिसंबर तक चलेगा. इस सत्र में कुल 4 बैठकें होगी. यह सत्र छत्तीसगढ़ की षष्ठम विधानसभा का चतुर्थ सत्र है. इस सत्र में वित्तीय कार्य के साथ अन्य शासकीय कार्य संपादित किए जाएंगे. सत्र के दौरान महत्वपूर्ण विधेयकों के साथ राज्य सरकार की तरफ से अनूपूरक बजट भी पेश किया जाएगा.
मुख्यमंत्री ने रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर किया नमन
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई की 19 नवम्बर को जयंती के अवसर पर उन्हें नमन किया. कहा कि रानी लक्ष्मीबाई ने अंग्रेजों की दमनकारी नीतियों का साहसपूर्वक विरोध किया और जीवन के अंतिम क्षण तक हार नहीं मानी. रानी लक्ष्मी बाई ने अपनी मातृभूमि की रक्षा और सम्मान के लिए प्राण तक न्यौछावर कर दिए. रानी लक्ष्मी बाई का साहस और शौर्य आज भी लाखों महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है.
बड़े झाड़ कट्टा एनीकट के कार्यों के लिए 3.70 करोड़ स्वीकृत
राज्य शासन ने कांकेर जिले के विकासखंड कोयलीबेड़ा के बडे़झारकट्टा एनीकट कम काजवे के निर्माण कार्य के लिए 3 करोड़ 70 लाख पांच हजार रुपये स्वीकृत किये गये हैं. जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन द्वारा मुख्य अभियंता महानदी परियोजना रायपुर को कार्य कराने के लिए प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है.
मुख्यमंत्री निषाद समाज के युवक-युवती परिचय सम्मेलन व आदर्श विवाह कार्यक्रम में हुए शामिल
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर के ग्राम फुंडहर में छत्तीसगढ़ निषाद समाज के 23वें राज्य स्तरीय युवक-युवती एवं विधवा-विधुर परिचय सम्मेलन तथा आदर्श विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए. उन्होंने विवाहित जोड़ियों को शुभकामनाएं दी और निषाद समाज द्वारा किए जा रहे इस कार्य की सराहना की.
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि निषाद समाज द्वारा यह आयोजन बहुत अच्छा प्रयास है. सामाजिक एकता बहुत जरुरी है. समाज मे सभी बराबर होते हैं. कोई छोटा-बड़ा नहीं होता. संगठित समाज से सिर्फ समाज को ही फायदा नहीं होता. बल्कि समाज के साथ-साथ देश भी मजबूत होता है. उन्होंने कहा कि सामाजिक उन्नति के लिए शिक्षा बहुत जरुरी है. शिक्षा से ही समाज आगे बढ़ता है. उन्होंने समाज प्रमुखों से सभी को शिक्षा का महत्व समझते हुए शिक्षा से जोड़ने की अपील की.
इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री साय ने घोघरा नवापारा में समाज के सामुदायिक भवन के लिए 10 लाख रुपए देने की घोषणा की. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने गत दिनों ग्राम छरछेद में हुई घटना में निषाद समाज के पीड़ित परिवार की सहायता राशि को 10 लाख रुपए से बढ़ाकर 20 लाख रुपए करने और साथ ही पीड़ित परिवार के चार बच्चों को 18 वर्ष होते तक हर महिना 4 हजार रुपए की भी मदद देने की घोषणा की. उन्होंने निषाद समाज के सब-इंस्पेक्टर पद पर चयनित 10 युवाओं को सम्मानित भी किया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
सिमगा नगर पालिका गठित, राज्य शासन ने जारी की अधिसूचना
रायपुर : राज्य शासन द्वारा बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के सिमगा नगर पंचायत को नगर पालिका गठित करने के बारे में अधिसूचना जारी की गई है. नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ राजपत्र में इस बार में अधिसूचना का प्रकाशन कर दिया गया है।.राजपत्र में प्रकाशित अधिसूचना के मुताबिक नगर पंचायत सिमगा की सीमाएं ही नगर पालिका परिषद सिमगा की सीमाएं होंगी



