लकड़ी लाने जंगल गया पति, मामूली विवाद हुआ तो पत्नी को दफनाकर घर लौट आया, लाश देखकर पुलिस रह गई दंग,आरोपी हीरालाल गिरफ्तार
The husband went to the forest to bring wood, when a minor dispute occurred, he buried his wife and returned home, the police were stunned to see the dead body, accused Hiralal arrested
बलरामपुर : शराब के नशे में पत्नी के साथ जंगल गया. मामूली विवाद पर पत्नी की डंडे से मारकर हत्या कर दिया और फिर जंगल में ही उसकी लाश को दफन कर दिया. इधर मृतिका की लाश कब्र से भी इंसाफ की गुहार लगा रही थी. क़ब्र से बाहर निकले उसके हाथ से हत्या के इस पूरे मामले का खुलासा हुआ है. पुलिस ने आरोपी पति हीरालाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक के बेटे ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके माता-पिता हीरालाल और कलावती दोनों जंगल गए हुए थे. लेकिन पिता तो घर वापस आ गए. लेकिन मां घर नहीं लौटी. परिवार वालों ने पूछा कि कलावती कहां रह गई तो आरोपी ने उन्हें कहा कि वह उससे झगड़ा कर रही थी उसने उसे मार दिया है और जंगल में ही दफन कर दिया है.
मृतिका के बेटे ने यह बात पुलिस को बताई तो पुलिस भी यह सुनकर दंग रह गई. पुलिस की टीम जब मौके पर पहुंची तो देखा कि महिला का हाथ कब्र से बाहर निकला था। फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को मौके पर बुलाया गया और तहसीलदार की मौजूदगी में जब शव का उत्खनन कराया गया तो उसमें कलावती की डेड बॉडी पाई गई.
पुलिस ने मौके पर ही पीएम कराया तो शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में यह पता चला कि सर में लगे चोट के कारण उसकी मौत हुई है. इस मामले में पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी हीरालाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



