बस से टकराई श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो, प्रयागराज स्नान करने के लिए जा रहे 2 की मौत, 5 गंभीर, इधर महाकुंभ जा रही श्रद्धालुओं की पिकअप पलटी, 11 जख्मी

A Bolero full of devotees collided with a bus, 2 people going to take bath in Prayagraj died, 5 are serious, on the other hand a pickup full of devotees going to Maha Kumbh overturned, 11 injured

बस से टकराई श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो, प्रयागराज स्नान करने के लिए जा रहे 2 की मौत, 5 गंभीर, इधर महाकुंभ जा रही श्रद्धालुओं की पिकअप पलटी, 11 जख्मी

बस से टकराई श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो, प्रयागराज स्नान करने के लिए जा रहे 2 की मौत, 5 गंभीर

अमेठी : उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में श्रद्धालुओं से भरी तेज रफ्तार बोलेरो सामने आ रही रोडवेज बस से टकरा गई. हादसा इतना भीषण था कि बोलेरो सवार तीन महिलाओं समेत सात लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया. इस दौरान डॉक्टरो ने दो महिलाओं को मृत घोषित कर दिया. जबकि पांच घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है. बोलेरो सवार सभी लोग सिद्धार्थनगर से प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने के लिए जा रहे थे. फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरु कर दी है.
दरअसल अमेठी जिले के रामगंज थाना क्षेत्र के अयोध्या प्रयागराज हाईवे स्थित त्रिशुंडी सीआरपीएफ गेट के देर रात करीब 11:30 बजे श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो नम्बर UP58 F 2770 की सामने से आ रही रोडवेज बस से टक्कर हो गई. इस हादसे में बोलेरो सवार माला पत्नी सूर्यनाथ, सुशील गुप्ता पत्नी हजारीलाल गुप्ता, सूर्यनाथ वर्मा पुत्र कन्हैयालाल वर्मा, गुड़िया पत्नी हरिओम, हजारी प्रसाद पुत्र राम उजागिर, मैना वर्मा पत्नी फूलचंद वर्मा और नरसिंह मिश्रा पुत्र अर्जुन मिश्रा गंभीर रुप से घायल हो गए.
घटना की जानकारी मिलने पर रामगंज पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया. जहां, 45 साल की माला वर्मा पत्नी सूर्यनाथ वर्मा और 38 साल की सुशील गुप्ता पत्नी हजारीलाल गुप्ता को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. वहीं पांच घायलों को प्रतापगढ़ जिला अस्प्ताल में भर्ती किया गया. एक व्यक्ति की हालत नाजुक होने पर उसे इलाज के लिए रायबरेली एम्स रेफर किया गया. बाकी सभी का इलाज चल रहा है.
सिद्धार्थनगर जिले के अलग-अलग गांव से तीन महिलाओं समेत कुल नौ लोग प्रयागराज संगम में स्नान करने के लिए जा रहे थे. ।तभी अयोध्या प्रयागराज हाईवे के सीआरपीएफ गेट के सामने हादसा हुआ. जिनमें से दो महिलाओं की मौत हुई. जबकि पांच घायलों का अलग-अलग स्थलों में इलाज चल रहा है. वहीं दो लोग मामूली रूप से घायल हुए थे. जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया. पूरे मामले पर रामगंज थाना प्रभारी अजयेंद्र पटेल ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचायत नामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. मामले में अन्य विधिक कार्रवाई भी की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

महाकुंभ जा रही श्रद्धालुओं की पिकअप पलटी, 11 जख्मी

चित्रकूट :  मौनी अमावस्या पर प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने जा रहे 28 श्रद्धालुओं से भरा पिकअप मानिकपुर की काली घाटी में अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई. इसमें 11 श्रद्धालु घायल हो गए. मौके पर पहुंची ने पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. इसमें एक महिला सहित चार श्रद्धालु गंभीर रुप से घायल हो गए. घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया.
मिली जानकारी के मुताबिक मौनी अमावस्या के दौरान मध्य प्रदेश के सागर तहसील बंडा से प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने जा रहे 28 श्रद्धालुओं से भरा पिकअप मंगलवार रात चित्रकूट की मानिकपुर काली घाटी में अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया. पिकअप में 28 श्रद्धालु सवार थे. इनमें 11 श्रद्धालु घायल हो गए.
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानिकपुर में भर्ती कराया. वहां सभी का प्राथमिक इलाज किया गया, घायलों मे 1 महिला सहित चार श्रद्धालु गंभीर रुप से घायल हो गये  इनमें रामचरण पुत्र गुलाब उम्र 50 साल, अंगूरी पति अमान उम्र 40 साल, वीरन पुत्र भगवान उम्र 40 साल, गब्बर पुत्र लक्ष्मण उम्र 32 साल शामिल हैं. इन्हें नाजुक हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया. वहीं घायलों की वास्तविक स्थिति और घटना का कारण का पता लगाने के लिए उपजिलाधिकारी मानिकपुर मो. जसीम राजस्व टीम के साथ अस्पताल पहुंचे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI