ट्रेड एक्सपो यूएसए कंपनी के नाम पर 4 करोड़ 66 लाख की धोखाधड़ी, फरार राजाराम तारक गिरफ्तार, लाखों की संपत्ति जब्त

Fraud of 4 crore 66 lakhs in the name of Trade Expo USA Company, absconding Rajaram Tarak arrested, property worth lakhs seized

ट्रेड एक्सपो यूएसए कंपनी के नाम पर 4 करोड़ 66 लाख की धोखाधड़ी, फरार राजाराम तारक गिरफ्तार, लाखों की संपत्ति जब्त

गरियाबंद/राजिम : ट्रेड एक्सपो यूएसए कंपनी के नाम पर निवेशकों को ज्यादा कमाई का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले मामले में पुलिस ने फरार आरोपी राजाराम तारक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. राजाराम ने हाल ही में अदालत में सरेंडर किया था. जिसके बाद पुलिस ने उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की. पूछताछ में करोड़ों की धोखाधड़ी और निवेशकों से ठगी के चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक राजाराम तारक ने अकेले ही निवेशकों से करीब 1 करोड़ 43 लाख रुपये की रकम की धोखाधड़ी कर किया था. उसने इस रकम से महंगी कार, मोबाइल फोन, सोने के आभूषण खरीदे और ससुराल में मकान निर्माण, पुराने कर्ज चुकाने और जमीन छुड़ाने में पैसे खर्च किया.
इस घोटाले में अब तक कुल 7 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं. जिनमें शरदचंद्र शर्मा पिता स्व. रिपुदमन शर्मा उम्र 50 साल साकिन वुड आईलैड कॉलोनी अमलेश्वर थाना अमलेश्वर जिला दुर्ग (छ.ग.), यशवंत कुमार नाग पिता स्व परसराम नाग उम्र 45 साल साकिन पीपरछेड़ी थाना राजिम जिला गरियाबंद (छ.ग.), कमलेश साहू पिता गोरेलाल साहू उम्र 34 साल साकिन नयापारा उजियारपुर थाना लालपुर जिला मुंगेली हाल मुकाम वार्ड नम्बर 1 श्यामा प्रसाद मुखर्जी भाठापारा थाना भाठापारा जिला बलौदाबजार छ.ग., अरूण द्विवेदी पिता स्व लाल बिहारी उम्र 47 साल निवासी कछुवारा पोस्ट पोस्ट बीड़ा थाना सेमरिया म.प्र, अभिषेक सिंह, अजय विश्वकर्मा और अब राजाराम तारक का नाम शामिल है. सभी आरोपियों पर धारा 420, 409, 34 भादंवि के तहत केस दर्ज किया गया है.
झारखंड से भी जुड़े हैं तार
जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि ट्रेड एक्सपो यूएसए कंपनी के सरगना अरुण द्विवेदी पर झारखंड के 11 निवेशकों से 4.66 करोड़ रुपये की ठगी का मामला भी रांची सीआईडी में दर्ज है. छत्तीसगढ़ में 94 लोगों से 5.53 करोड़ रुपये की ठगी की गई. दोनों राज्यों में मिलाकर कुल 10.20 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी सामने आई है.
जब्त की गई संपत्ति
राजाराम तारक की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके पास से एक ब्रेजा कार (कीमत 14 लाख), दो मोबाइल फोन, सोने की अंगूठी और चैन, ₹10,200 नगद, डेबिट कार्ड, आधार और पैन कार्ड बरामद किए हैं. इसके अलावा आरोपी के बैंक खाते से लगभग 8 लाख रुपये फ्रीज़ किए गए हैं.
संपत्ति जब्ती की कार्रवाई शुरु
पुलिस ने धोखाधड़ी से अर्जित संपत्ति को लेकर बीएनएस की धारा 107 के तहत जब्ती की कार्रवाई शुरु कर दी है. इस पूरी कार्रवाई में राजिम थाना प्रभारी निरीक्षक अमृत साहू और साइबर सेल की अहम भूमिका रही. पुलिस अब भी अन्य संदिग्धों की तलाश कर रही है और मामले में आगे की जांच जारी है.
आरोपी
राजाराम तारक पिता खोरबाहरा उम्र 47 साल निवासी ग्राम तामासिवनी थाना आरंग जिला रायपुर हाल मुकाम ग्राम कोकड़ी रोड गरियाबंद थाना व जिला गरियाबंद
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB