सकरी गलियों में टकराने पर विवाद, रायपुर में ज्वेलर्स दुकान के कोलकाता के कारीगर की चाकू मारकर हत्या, आरोपी दीपक गिरफ्तार

Dispute over collision in narrow streets, Kolkata artisan of jeweler's shop stabbed to death in Raipur, accused Deepak arrested

सकरी गलियों में टकराने पर विवाद, रायपुर में ज्वेलर्स दुकान के कोलकाता के कारीगर की चाकू मारकर हत्या, आरोपी दीपक गिरफ्तार

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सदर बाजार क्षेत्र में एक मामूली विवाद ने जानलेवा मोड़ ले लिया है. बुढ़ापारा स्थित हनुमान मंदिर गली में रविवार देर रात एक युवक की बेरहमी से चाकू मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक पश्चिम बंगाल का रहने वाला सूजन उम्र करीब 25 से 27 साल रायपुर में रहकर सोने के जेवरात बनाने का काम करता था. रात करीब 12 से 1 बजे के बीच दीपक और सूजन सरकार के बीच रास्ते में टकराने को लेकर कहासुनी हुई. इसी दौरान दीपक ने अपने पास रखे धारदार हथियार से सूजन पर हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि अज्ञात आरोपियों ने उस पर सीने में 2 से 3 बार चाकू से हमला किया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. और मौके से आरोपी फरार हो गया था. 
वारदात की जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.
घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में एक संदिग्ध युवक की गतिविधियां सामने आईं. पुलिस ने दीपक लोहार उर्फ गप्पू उम्र 22 साल निवासी गोबरा नवापारा को हिरासत में लेकर पूछताछ की. जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. कोतवाली पुलिस ने दीपक लोहार को तत्काल गिरफ्तार कर लिया. उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 112/25, धारा 103 बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है.
मृतक सूजन सरकार शांति नगर पश्चिम, थाना बाली, जिला हावड़ा (पश्चिम बंगाल) का निवासी था और रायपुर में सराफा व्यवसाय में कारीगरी का कार्य कर रहा था. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है. और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि क्या घटना पूर्व नियोजित थी या फिर आवेश में की गई हत्या?.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB