पिकनिक मनाने गए थे चार दोस्त, डैम में डूबने से दो दोस्तों की हुई मौत, परिवार में पसरा मातम, सवालों के घेरे में सुरक्षा इंतजामों की कमी

Four friends had gone for a picnic, two friends died due to drowning in the dam, mourning spread in the family, lack of security arrangements under question

पिकनिक मनाने गए थे चार दोस्त, डैम में डूबने से दो दोस्तों की हुई मौत, परिवार में पसरा मातम,  सवालों के घेरे में सुरक्षा इंतजामों की कमी

दुर्ग : भिलाई के पास स्थित मरौदा डैम में पिकनिक मनाने गए चार दोस्तों की मस्ती उस वक्त मातम में बदल गई. जब नहाने के दौरान दो युवकों की डूबने से मौत हो गई. यह दुखद घटना निवाई थाना क्षेत्र के अंतर्गत रविवार दोपहर की बताई जा रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक भिलाई 3 थाना क्षेत्र के हथखोज के रहने वाले चार दोस्त रविवार को मरौदा डैम पिकनिक मनाने पहुंचे थे. पिकनिक के दौरान सभी ने मिलकर खाना खाया. जिसके बाद उनमें से दो युवक साहिल और जुनैद डैम के पानी में नहाने उतर गए. शुरुआत में सब कुछ सामान्य था. लेकिन कुछ ही देर में दोनों गहराई में चले गए और पानी में डूबने लगे.
मौके पर मौजूद अन्य दोस्तों ने फौरन शोर मचाया और स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस को खबर दी गई. निवाई पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों युवकों को पानी से बाहर निकाला गया. दोनों को नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
पुलिस द्वारा प्रारंभिक जांच की जा रही है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. इस हादसे से मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया है. साहिल और जुनैद की उम्र करीब 20 से 25 साल के बीच बताई जा रही है.
डैम में सुरक्षा इंतजामों की कमी सवालों के घेरे में
यह हादसा मरौदा डैम में सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलता है. स्थानीय लोगों का कहना है कि डैम क्षेत्र में न तो कोई चेतावनी बोर्ड है और न ही नहाने की मनाही को लेकर सख्त निगरानी.. ऐसे में अक्सर लोग बिना किसी रोकटोक के गहरे पानी में उतर जाते हैं. जो आगे भी जानलेवा साबित हो सकता है.
निवाई पुलिस ने लोगों से अपील किया कि वे जलाशयों और डैम में पिकनिक मनाने के दौरान सतर्क रहें और अनजाने पानी में न उतरें. गर्मी के मौसम में डूबने की घटनाएं आम हो जाती हैं. ऐसे में सावधानी बरतना बेहद जरुरी है.
यह हादसा एक बार फिर याद दिलाता है कि प्राकृतिक स्थलों पर घूमने के दौरान लापरवाही कितनी भारी पड़ सकती है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB