मेकाहारा अस्पताल में आग से मचा हड़कंप, एसी फटने से हुई घटना, मरीज-परिजनों में मची अफरा-तफरी, मरीजों को खिड़की तोड़कर निकाला गया बाहर
There was a stir due to fire in Mekahara Hospital the incident happened due to bursting of AC there was chaos among the patients and their families the patients were taken out by breaking the window
रायपुर : रायपुर में प्रदेश के सबसे बड़े भीमराव अंबेडकर अस्पताल जिसे लोग मेकाहारा हॉस्पिटल के नाम से भी जानते हैं. वहां मंगलवार की दोपहर को भीषण आग लग गई. यह आग अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लगी. इससे पूरे अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई. प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल में आग लगने की घटना चिंताजनक है. घटना मौदहापारा थाना क्षेत्र की है.
बताया जा रहा है कि इमरजेंसी वार्ड में ऑपरेशन का काम चल रहा था. उस दौरान एसी फट गया और आग लग गई. दमकल विभाग और पुलिस को जैसे ही खबर मिली दोनों टीमें घटनास्थल पर पहुंची. इमरजेंसी वार्ड की तीसरी मंजिल पर यह आग लगी. दमकल की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया. काफी मशक्कत के बाद आग बुझाने में कामयाबी मिल पाई है.
मेकाहारा अस्पताल प्रबंधन की तरफ से कहा गया है कि यह आग एसी फटने से लगी है. इस आग से किसी तरह की जनहानि नहीं हुई. मरीजों को खिड़की तोड़कर बाहर निकाला गया. दमकल की तीन गाड़ियां एक के बाद पहुंची. करीब एक घंटे के बाद आग पर काबू पाया गया.
एसपी और कलेक्टर भी मौके पर पहुंचे और हालात पर नजर रखी. नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा, एसपी संतोष सिंह और कलेक्टर गौरव सिंह भी मेकाहारा अस्पताल पहुंचे. स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने भी मौके पर पहुंचकर उपस्थित डॉक्टर अधिकारियों सहित मरीजों से बातचीत कर पूरी घटना की जानकारी ली.
अस्पताल में मौजूद लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक जिस समय इमरजेंसी वार्ड में आग लगी. उस दौरान एक मरीज का ऑपरेशन चल रहा था. घटना के बाद अस्पताल में भगदड़ की हालत बन गई. मरीज और अन्य मरीजों को ऑपरेशन थियेटर और इमरजेंसी वार्ड की खिड़की तोड़कर बाहर निकाला है. तीसरी मंजिल में आग लगने से अस्पताल के अंदर धुआं-धुआं ही नजर आ रहा था.
प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल में आग लगने की घटना चिंताजनक है. प्रशासन ने सुरक्षा उपायों को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



